देश

Milk Rate Hike: इस राज्य में फिर से महंगा हुआ दूध, इतने रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, एक्स्ट्रा का ऑफर भी

Milk Rate Hike: देश में लगातार बढ़ती महंगाई से लोग त्रस्त हैं. खाने-पीने की चीजों के बढ़ते दाम ने आम जनता के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है. हाल ही में देश भर में मदर डेयरी और अमूल ने दूध के दाम में इजाफा किया था तो वहीं एक बार फिर से कर्नाटक के लोगों के लिए दूध महंगा कर दिया गया है. यहां पर मिल्क फेडरेशन ने नंदिनी मिल्क के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की दर से दाम में बढ़ोतरी कर दी है. हालांकि हर पैकेट पर एक्स्ट्रा का ऑफर भी दिया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, बुधवार यानी 26 जून से कर्नाटक में नंदिनी मिल्क का पैकेट 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ बाजार में आएगा. बता दें कि संशोधित रेट के साथ ही कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने हर पैकेट में 50 एमएम एक्स्ट्रा मिल्क देने की घोषणा भी की है. इस तरह एक लीटर के दूध पैकेट में 1050 एमएमल और आधा लीटर दूध के पैकेट में 50 मिलीलीटर अतिरिक्त दूध मिलेगा.

ये भी पढ़ें-NEET Paper Leak Case: बड़ा खुलासा; संजीव मुखिया के इस रिश्तेदार ने रची थी झारखंड से नीट पेपर उड़ाने की साजिश, इन लोगों से कराए थे सॉल्व

रेट में ताजा इजाफा होने के बाद यहां पर डबल टोंड दूध के दाम बढ़कर 1050 एमएल के लिए 44 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे जो नंदिनी मिल्क के सभी मिल्क वेरिएंट्स में सबसे सस्ता है. मालूम हो कि कर्नाटक में एक साल से भी कम समय में दूध के दामों में ये दूसरी बार बढ़ोतरी की गई गई है. पिछले साल जुलाई 2023 में कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) ने दूध के दाम में तीन रुपए प्रति लीटर बढ़ाए थे.

3 जून को बढ़े थे अमूल और मदर डेयरी के रेट

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद ही अमूल के साथ ही मदर डेयरी ने भी दूध के रेट बढ़ा दिए थे. पहले अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी इसके बाद मदर डेयरी ने भी दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों बढ़ोतरी कर दी थी. बता दें कि उस समय अमूल की ओर से दही के रेट भी जल्द ही बढ़ाए जाने की बात कही गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

1 hour ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

2 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

2 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

2 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

2 hours ago