जुलाई राशिफल (सांकेतिक तस्वीर)
July Rashifal In Hindi: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, जुलाई का महीना कई राशियों के लिए खास है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस महीने ग्रहों के राजा सूर्य समेत कई शुभ ग्रह गोचर करेंगे. धन के कारक शुक्र समेत ग्रहों के राजा सूर्य, मंगल और बुध का राशि परिवर्तन होगा. सूर्य और शुक्र जहां कर्क राशि में प्रवेश करेंगे वहीं, मंगल देव वृषभ राशि में और बुध सिंह राशि में प्रवेश करेगा. ऐसे में शुभ ग्रहों के गोचर से खास संयोग बनेगा. ग्रहों के परिवर्तन से किन 5 राशियों को खास लाभ होगा, जानिए.
जुलाई में चार ग्रहों का गोचर वृषभ राशि के लिए शुभ और फायदेमंद है. आर्थिक लाभ के कई खास अवसर मिलेंगे. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा. जॉब की तलाश में जुटे लोगों को अच्छा और आकर्षक ऑफर मिलेगा. आमदनी का नया जरिया बनेगा. बिजनेस में पहले किए हुए निवेश से धन लाभ होगा. कुछ मिलाकर जुलाई का महीना शुभ साबित होगा.
कर्क राशि वालों को सूर्य और शुक्र ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होगी. जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक लाभ के साथ-साथ नौकरी में कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा. जॉब का नया ऑफर मिल सकता है. आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. व्यापार में अटके हुए कार्य पूरे होंगे. आय का नए साधन बनेंगे.
जुलाई का महीना कन्या राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से बेहद शुभ है. इस दौरान करियर में किस्मत का साथ मिलेगा. आमदनी के कई नए साधन बनेंगे. नौकरी-व्यापार के कार्यों में सफलता मिलेगी. कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है. छात्रों को खुशखबरी मिलेगी.
जुलाई का महीना किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है. जॉब करने वालों को प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है. बिजनेस करने वालों को जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. इतना ही नहीं, कोई बड़ा सपना साकार हो सकता है. धन की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है.
मकर राशि के लिए जुलाई का महीना ऐश्वर्य और सुख के साधनों से भरा रहने वाला है. यह महीना आनंददायक रहेगा. घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. परिवार में बड़े सदस्य से आर्थिक लाभ हो सकता है.
यह भी पढ़ें: शनि देव चाल बदलकर 139 दिनों तक इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जॉब-बिजनेस में होगा ये बदलाव
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…