देश

CM योगी ने दी खुशखबरी, यूपी में जल्द मिलेंगी 71 हजार सरकारी नौकरियां

यूपी  में CM योगी ने दिसंबर 2023 तक सरकारी विभागों में भर्तियों का लक्ष्य तय कर दिया है.  आयोगों और भर्ती बोर्डों  मे 71623 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.  सबसे अधिक 41028 भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और  प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ  से  की जाएंगी.  नियुक्ति और कार्मिक विभाग ने रिक्तियों संबंधी जानकारी मुख्यमंत्री को भेज दी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव आयोगों और चयन बोर्डों को भेजने का निर्देश दिया था.  नियुक्ति और कार्मिक विभाग ने इसके आधार पर विभागों से कहा था, कि जो भी प्रस्ताव भेजे जाएं,  उसकी जानकारी उसे अनिवार्य रूप से दी जाएगी, जिससे यह पता चल सके कि कहां कितनी भर्तियां होने वाली हैं.  विभागों ने इसकी पूरी जानकारी दे दी है.  इसके आधार पर कुल 71623 पदों पर दिसंबर 2023 तक भर्तियां की जाएंगी.

आयोग  और चयन बोर्ड इन रिक्त पदों के आधार पर भर्तियों के लिए विज्ञापन निकालेंगे और चयन प्रक्रिया को पूरी करेंगे.   इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि कितने दिनों में भर्तियां पूरी हो जाएंगी .  अमूमन होता यह है कि भर्तियों के लिए परीक्षा होने के बाद भी चयन परिणाम आने में महीनों लग जाते हैं,   और अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए भटकना पड़ता है.  इसलिए जितनी भी भर्तियों के लिए विज्ञापन आएगा उसमें यह साफ रहेगा कि कितने महीनों में यह प्रक्रिया पूरी जाएगी.

आयोग और चयन बोर्डों को रिक्त पदों के आधार पर भर्ती कैलेंडर अनिवार्य रूप से जारी करना होगा.   इसमें बताना होगा कि किस श्रेणी के पदों के लिए कब विज्ञापन आएगा  और उसकी परीक्षा कब होगी और परिणाम कब जारी किए जाएंगे.  इसके साथ ही अपनी वेबसाइट पर भर्तियों से जुड़ी जानकारी को समय-समय पर अपडेट करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago