वाराणसी दौरे पर CM योगी
प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी दौरे पर है.उनके वाराणसी आगमन को लेकर तैयारियां चाक चौबंद हैं. CM के लिये प्रोटोकॉल जारी हो चुका है. मुख्यमंत्री गोरखपुर से चलकर करीब 3 बजे वाराणसी के पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे. इसके बाद CM सारनाथ बुद्धा थीम पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे.
वहीं इस दौरान CM देव दीपावली के आयोजन की तैयारियों का जायजा भी लेंगे. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं. सुरक्षा के साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों की भी तैनाती की गई है. देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी में कई आयोजन होंगे. जिसकी समीक्षा करने CM योगी आदित्यनाथ बनारस पहुंच रहे हैं.
वहीं बता दें कि CM 100 बार काशी आने वाले यूपी के पहले मुख्यमंत्री हैं. वहीं ये उनका 101वां दौरा होगा. CM योगी अपने दोनों कार्यकाल में 89 बार बाबा विश्वनाथ के दरबार आ चुके हैं.
INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…
भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…
बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…