Farsa wale baba death case: ईद के मौके पर कान्हा की नगरी मथुरा में गौरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद भड़की हिंसा और हाईवे जाम की घटना ने लखनऊ के गलियारों तक हलचल तेज कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले का खुद संज्ञान लेते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
बताते चलें मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि गौवंश की रक्षा के लिए समर्पित संत की इस तरह मौत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और साजिशकर्ताओं को सख्त सजा दी जाएगी. सीएम ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश से विस्तृत जानकारी ली है और उन्हें मौके पर जाकर स्थिति को संभालने और जांच की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं.
घटना के संबंध में बाबा के साथियों का दावा है कि रविवार तड़के वे गौवंश से लदे एक ट्रक का पीछा कर रहे थे. जब बाबा ने बाइक सामने खड़ी कर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो ड्राइवर ने निर्दयतापूर्वक उन पर ट्रक चढ़ा दिया और फरार हो गया. इस खबर (Farsa Wale Baba Death Case) के फैलते ही गौरक्षकों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दिल्ली-कोलकाता हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई जवान घायल हुए हैं. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े.
फरसा वाले बाबा के समर्थकों की भारी तादाद और इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए मथुरा और आसपास के जिलों में ‘हाई अलर्ट’ जारी है. पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी के कारण जिला प्रशासन अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है. प्रशासन की कोशिश है कि बाबा के अंतिम संस्कार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए और किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोका जा सके.
चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ ब्रज क्षेत्र में गौरक्षा आंदोलन का एक जाना-पहचाना चेहरा थे. वे (Farsa Wale Baba) लंबे समय से गौतस्करी के खिलाफ सक्रिय थे और कई बार खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की कोशिश करते थे. स्थानीय लोग उन्हें एक सख्त और मुखर संत के रूप में जानते थे. साथ ही वह गौतस्करी के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…