Bharat Express DD Free Dish

‘आरोपियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे…’, मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर क्या बोले सीएम योगी?

Yogi Adityanath ने मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद भड़की हिंसा पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. गौतस्करों पर ट्रक चढ़ाने का आरोप, गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम किया और पुलिस से झड़प में कई घायल हुए..

Farsa wale baba death case: ईद के मौके पर कान्हा की नगरी मथुरा में गौरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद भड़की हिंसा और हाईवे जाम की घटना ने लखनऊ के गलियारों तक हलचल तेज कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे मामले का खुद संज्ञान लेते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

बताते चलें मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि गौवंश की रक्षा के लिए समर्पित संत की इस तरह मौत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और साजिशकर्ताओं को सख्त सजा दी जाएगी. सीएम ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश से विस्तृत जानकारी ली है और उन्हें मौके पर जाकर स्थिति को संभालने और जांच की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं.

जानिए क्या है पूरा मामला?

घटना के संबंध में बाबा के साथियों का दावा है कि रविवार तड़के वे गौवंश से लदे एक ट्रक का पीछा कर रहे थे. जब बाबा ने बाइक सामने खड़ी कर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो ड्राइवर ने निर्दयतापूर्वक उन पर ट्रक चढ़ा दिया और फरार हो गया. इस खबर (Farsa Wale Baba Death Case) के फैलते ही गौरक्षकों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दिल्ली-कोलकाता हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई जवान घायल हुए हैं. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े.

ब्रज में भारी सुरक्षा बल तैनात

फरसा वाले बाबा के समर्थकों की भारी तादाद और इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए मथुरा और आसपास के जिलों में ‘हाई अलर्ट’ जारी है. पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. मुख्यमंत्री की सीधी निगरानी के कारण जिला प्रशासन अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है. प्रशासन की कोशिश है कि बाबा के अंतिम संस्कार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए और किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोका जा सके.

संबंधित खबर: मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर क्यों मचा बबाल? गौरक्षकों ने जाम किया दिल्ली-आगरा हाईवे; सीएम योगी ने दिए कठोर कार्रवाई के आदेश!

कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’?(farsa wale baba)

चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ ब्रज क्षेत्र में गौरक्षा आंदोलन का एक जाना-पहचाना चेहरा थे. वे (Farsa Wale Baba) लंबे समय से गौतस्करी के खिलाफ सक्रिय थे और कई बार खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की कोशिश करते थे. स्थानीय लोग उन्हें एक सख्त और मुखर संत के रूप में जानते थे. साथ ही वह गौतस्करी के खिलाफ खुलकर आवाज उठाते थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read