देश

इजराइल युद्ध पर बयान से उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई- सीएम योगी ने दिए आदेश

UP News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों के साथ हुई अपनी बैठक में इजराइल और फिलिस्तीन को लेकर उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. बैठक में मुख्यमंत्री ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, विजयादशमी, दशहरा, दीपावली और छठ आदि पर्व त्योहारों पर पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है. वहीं राजस्व विभाग के अधिकारियों पर पारिवारिक बंटवारे, विरासत, नामांतरण, पैमाइश जैसे राजस्व के मामलों को निपटारे में लेटलतीफी पर अपनी नाराजगी भी जताई है.

सिफारिश पर पोस्टिंग करियर से खिलवाड़ करने जैसा

सीएम योगी आदित्यनाथ कल गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों/पुलिस कप्तानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि फील्ड में तैनाती जनसेवा करने का सबसे अच्छा अवसर होता है. यहां हर एक तैनाती मेरिट के आधार पर होनी चाहिए. वहीं उन्होंने इस बात की भी हिदायत दी कि यदि कहीं भी सिफारिश अथवा किसी के दबाव में किसी की फील्ड पोस्टिंग की गई है तो ऐसा करना संबंधित अधिकारी के लिए अपने करियर से खिलवाड़ करने जैसा है. ऐसे सभी प्रकरण को गंभीरता से लिया जाएगा.

इजरायल-फिलिस्तीन विवाद पर बोलने वालों की खैर नहीं

इजरायल-फिलिस्तीन विवाद पर पुलिस अधिकारियों को सतर्क करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी पुलिस कप्तान अपने क्षेत्र में धर्मगुरुओं से तुरंत संवाद करें. इस प्रकरण में भारत सरकार के विचारों के विपरीत किसी तरह की गतिविधि स्वीकार नहीं की जाएगी. सोशल मीडिया हो या धर्मस्थल कहीं से भी किसी भी प्रकार का उन्मादी बयान/वक्तव्य जारी न हो. यदि किसी के द्वारा ऐसा करने का कुत्सित प्रयास हो, तो तत्परता के साथ उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़ें: Operation ‘Ajay’: इजरायल से 212 भारतीयों की वतन वापसी, चेहरे पर दिखी खुशी तो पीएम मोदी का जताया आभार, जानें और क्या कुछ कहा

दिलाना होगा आम आदमी को उसकी सुरक्षा का भरोसा

आने वाले दिनों में शारदीय नवरात्र, विजयादशमी, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, छठ आदि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सीएम ने बैठक में सभी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि बीट सिपाही से लेकर हल्का इंचार्ज और पुलिस कप्तान सहित सभी अफसर सड़क पर उतरें. त्योहार के दिनों में कुछ अराजक तत्व माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं. ऐसे में पुलिस को हरदम अलर्ट रहना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी को उसकी सुनिश्चित सुरक्षा के लिए पूरा भरोसा दिलाना होगा. बीते सालों में धर्मस्थलों पर अनावश्यक रुप से लगे लाउडस्पीकर उतारे गए थे, किंतु कुछ क्षेत्रों से इनके दोबारा लगने की सूचना मिल रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

3 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

4 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

5 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

6 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

6 hours ago