देश

UP: सहारनपुर के बाद गोंडा पहुंचे सीएम योगी, बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

UP: सीएम योगी उत्तर प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लगतार निरीक्षण कर रहे हैं. शुक्रवार को सीएम योगी सहारनपुर के दौरे पर थे, जहां बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का उन्होंने निरीक्षण किया. इसी क्रम में शनिवार को सीएम गोंडा पहुंचे, जहां उन्होंने घाघरा सरयू नदी के तट बंध का निरीक्षण कर संभावित बाढ़ के खतरों की जानकारी ली. सीएम ने अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश भी दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंचाई विभाग की ओर से एलिंगन चरसडी तटबंध का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बाढ़ से बचाव के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

सरयू के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना

सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि गोंडा के प्रमुख तटबधों के कारण प्रतिवर्ष बाढ़ की आपदा से जूझना पड़ता है. गोंडा में बरसात सामान्य से कम है लेकिन उत्तराखंड और नेपाल के अंदर कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के कारण सरयू और राप्ती का जलस्तर बढ़ा है. सामान्यता सरयू में 40 हज़ार क्यूसेक जल होता है, वर्तमान में यहां से ढाई लाख क्यूसेक वाटर डिस्चार्ज हो रहा है इन सभी को देखते हुए बचाव की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: UP: पैरों में सिर रखकर गिड़गिड़ाता रहा दलित युवक, कुर्सी पर बैठकर मुस्कुराती रहीं सपा की शाहीन बेगम, वायरल हो रहा है वीडियो

सरकार हर स्थिति के लिए है तैयार – सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति आती है तो हम निबटने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं. सीएम ने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निबटने के लिए 28 बाढ़ चौकी तैयार किया गया है. वहीं पर स्वास्थ विभाग और राहत आयुक्त विभाग को भी तैयारी के लिए आदेश जारी कर दिया गया है. जिला प्रशासन संभावित बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नौकाओं के साथ राहत सामग्री के बारे में भी तैयारी पूरी कर चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

6 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago