प्रतीकात्मक तस्वीर
Ranchi GangRape: झारखंड की राजधानी रांची से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां के सदर इलाके में रहने वाली एक 12 साल की मासूम बच्ची के साथ ब्लात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है. नाबालिग का आरोप है कि शुक्रवार रात को जब वह अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में 4 लड़कों ने घेर लिया. वो सुनसान जगह पर ले गए और बलात्कार किया. मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले 4 आरोपियों में से दो नाबालिग है. वे सभी लड़की के मोहल्ले में रहते हैं. पुलिस को दिए बयान में मासूम ने कहा कि शुक्रवार की शाम वह अपने चारों दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए सदर इलाके के एक रेस्टोरेंट में गई हुई थी. जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद जब वह घर लौटने लगी तो उस दौरान चारों लड़के भी उसी के साथ लौट रहे थे.
लड़की ने बताया कि चारों लड़कों ने सुनसान जगह पर छेड़खानी शुरू कर दी. विरोध करने के बाद आरोपियों ने दबोच लिया और सुनसान जगह पर ले गए. बलात्कार करने के बाद सभी वहां से फरार हो गए. नाबालिग ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि किसी भी तरह वह शुक्रवार की रात अपने घर पहुंची और माता-पिता को हैवानियत की जानकारी दी. जिसके बाद लड़की के माता-पिता ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. बताते चलें कि पीड़ित लड़की का मेडिकल भी कराया गया है.
– भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…