देश

सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- देश में बलिया को दी नई पहचान

मुख्यमंत्री सीएम योगी आज बलिया दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने आज बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके साथ ही सीएम योगी ने बलिया जिले को करोड़ो की सौगात दी. सीएम योगी ने बलिया में लिए 75 करोड़ 10 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया.

पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा के अनावरण पर क्या कहा

सीएम योगी ने कहा के पूर्व पीएम चंद्रशेखर ने बलिया को एक नई पहचान दी थी. उन्होंने देश के आवश्यकताओं के अनुसार कदम उठाया करते थे. उन्होंने स्वदेशी आंदोलन का साथ देकर अपने विचार स्पष्ट कर दिया. सीएम योगी ने ये भी कहा पूर्व पीएम के खिलाफ संसद में कोई टिप्पणी भी नहीं कर सकता था. क्योंकि इस सब उनके स्वभाव से परिचित है. उनके लिए देश हित के लिए सर्वोपरि था. पूरे देश में पूर्व पीएम के प्रशंसक से थे. कश्मीर से कन्याकुमारी तक, साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र लेकर पूर्वोत्तर तक, नेपाल से लेकर बांग्लादेश तक हर जगह के लोग उनको माना करते थे.

विकास और महिला सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण के लिए भी टूल किट वितरण की है उसके साथ ही बटन दबाकर जिले में 75 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आजीविका मिशन समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इन महिलाओं को मिल्क प्रोड्यूसर के माध्यम से भी जोड़ा जाए जिससे इनके आय का स्रोत और अधिक बढ़ाया जा सके. उन्होंने कहा कि मै कई बार बलिया आ गया अब लोग ये नही कहेंगे कि मैं बलिया नहीं आता.

बलिया को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया हट कर अपनी पहचान बना सके इसके लिए कृषक उत्पादन संगठन के माध्यम से सब्जियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा जाएगा. जिससे यहां के किसानों को सब्जी का अच्छा दाम मिलेगा. इसके लिए पानी के जहाज का इस्तेमाल किया जा सकेगा और यहां पर मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाने का काम किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि भृगु के नाम पर बने भृगु मंदिर और सुरहाताल को पर्यटन के लिए आगे बढ़ाने में सरकार पूरी मदद करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

3 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

3 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

4 hours ago