देश

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ पुलिस ने क्यों बंद की जांच? जानिए पूरी कहानी

भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ आगे की कार्रवाई करने के लिए बलिया पुलिस ने मना कर दिया है. उनकी पत्नी ने उन पर प्रताड़ना और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. लेकिन बाद में करवाई को रोक दिया.

पुलिस ने क्या कहा

बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने एक शिकायत दर्ज करवाई थी. जिसमें कोतवाली पुलिस ने जांच की थी. और यह पाया था कि इस संबंध में बलिया पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती क्योंकि आरोप से संबंधित घटनास्थल बिहार के आरा जिले का कृष्णा गढ़ थाना क्षेत्र है इसलिए इस मामले में बलिया पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती. कार्रवाई करने का क्षेत्राधिकार सिर्फ आरा पुलिस के पास है. इसी वजह से बलिया पुलिस ने इस मामले में जांच बंद कर दी है.

पत्नी का क्या कहना है

वहीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि वह कानून के अनुसार अगला कदम उठाएंगी. आपको बता दें कि ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे. बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के मिड्ढ़ी मोहल्ले की रहने वाली ज्योति सिंह ने बताया कि उनकी शादी 6 मार्च, 2018 को भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के साथ जिले के चितबड़ागांव के एक होटल में हुई थी.

पुलिस में शिकायत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका पति, उनकी सास प्रतिमा देवी और ननद उन्हें ‘‘कम सुंदर होने और मान प्रतिष्ठा में बराबर नहीं होने’’ का ताना दिया करते थे. उन्हें ‘‘आत्महत्या करने के लिए उकसाती’’ थे. वहीं उनकी सास प्रतिमा देवी ने दहेज में मिले 50 लाख रुपए भी अपने पास रख ली हैं. और जब वो गर्भवती हुईं, तो उन्हें गर्भ गिराने वाली दवा खिला दी गई, जिससे उनका गर्भपात हो गया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पति (पवन सिंह) शराब पीकर गाली गलौज और मारपीट करता था.

बता दें की अभी ये मामला कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट ने अभिनेता पवन सिंह को 20 दिसंबर तक जवाब देने को कहा है इसके साथ ही 20 दिसंबर को ही मामले की आगे सुनवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

8 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

50 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago