इंग्लैंड के खिलाफ भारत की कैसी होगी रणनीति
भारत ने सुपर 12 के आखिरी मैच में जिंबाब्वे को हरा दिया है. इसके साथ ही अब सेमीफाइनल की दौड़ क्लियर हो चुकी है. भारत अब 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगा और यह भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी क्योंकि इंग्लैंड दूसरे ग्रुप की मजबूत टीमों में से एक है. वहीं भारत को अब इंग्लैंड के हिसाब से अपनी रणनीति बनानी होगी.
भारत ने जिंबाब्वे को 71 रनों से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है वहीं इंग्लैंड के खिलाफ जब भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे तो उनको अपनी नई रणनीति बनानी पड़ेगी इंग्लैंड ग्रुप 1 की टीम थी. इन दोनों टीमों के बीच मैच एडिलेड ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. एक पर भारत की टीम में मजबूत गेंदबाज हैं तो दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम में मजबूत बल्लेबाजी है. भारतीय गेंदबाजों को इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, बेन स्टोक्स और जॉस बटलर से संभल कर रहने की जरूरत होगी.
बता दें कि दोनों सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर किसी भी मैच में बारिश होती है तो सेमीफाइनल अगले दिन खेला जाएगा. पहला सेमी फाइनल 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच है तो वहीं दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 10 दिसंबर को है. मैच में दोनों पारियों में 10 ओवर का खेल होना अनिवार्य है. अगर किसी भी स्थिति में 10 ओवर नहीं फेंके जाते तो फिर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच में न्यूजीलैंड को विजेता घोषित कर सीधे फाइनल में फाइनल में पहुंच दिया जाएगा. क्योंकि उसका नेट रन रेट पाकिस्तान से बेहतर है. अगर भारत और इंग्लैंड के बीच में 10 ओवरों का खेल नहीं होता तो भारत सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत का नेट रन रेट इंग्लैंड से बेहतर है.
बता दे अगर सीधे फाइनल में बारिश होती है तो फाइनल भी अगले दिन खेला जाएगा लेकिन अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश हो जाती है तो दोनों टीमों को विजेता घोषित कर दिया जाएगा.
PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 23वें…
Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में पासी समाज की आबादी करीब 1.25 करोड़ बताई जाती है.…
India Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' से आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में…
Tehri Garhwal Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से…
Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर को गोपाष्टमी मनाई जा रही है. जानें गायों की…
Aaj Ka Rashifal: 17 नवंबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर…