देश

सीओ Ziaul Haq के हत्यारों को CBI की स्पेशल कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा,पढ़ें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में साल 2013 में तत्कालीन सीओ जियाउल हक (Ziaul Haq) की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है. कोर्ट ने 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के साथ ही अर्थ दंड भी लगाया है. कोर्ट ने प्रत्येक पर 19 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है.

इन्हें मिली सजा

सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज धीरेंद्र कुमार ने जिन 10 दोषियों को सजा सुनाई है, उसमें फूलचंद यादव, पवन यादव, मंजीत यादव, घनश्याम सरोज, राम लखन गौतम, छोटे लाल यादव, राम आसरे, पन्नालाल पटेल, शिवराम पासी और जगत बहादुर पटेल उर्फ बुल्ले पटेल शामिल हैं. इन सभी को कोर्ट ने 5 अक्टूबर को दोषी करार दिया था.

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि 2 मार्च 2013 को जमीनी विवाद में कुंडा के बलीपुर गांव के प्रधान नन्हे यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसकी जानकारी मिलते ही तत्कालीन सीओ जियाउल हक, हथिगवां थाना प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला और कुंडा के एसओ सर्वेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे. जहां पर उग्र भीड़ ने उन्हें घेर लिया. इसी बीच कहासुनी के दौरान किसी ने नन्हे प्रधान के छोटे भाई सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने सीओ जियाउल हक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

7 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago