सांकेतिक फोटो
वाराणसी के मंडुआडीह थाना में चंदौली जनपद के स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में तैनात इंस्पेक्टर अभितोश त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा इंस्पेक्टर के साथ काम करने वाले सहकर्मी की पत्नी की शिकायत पर दर्ज किया गया है. करीब साल भर पहले हुए मामले में सहकर्मी की पत्नी सीमा चौबे ने आईजीआरएस पोर्टल, डीजीपी, महिला आयोग और वाराणसी के पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की थी और मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया था. अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. इस सूचना के बाद एलआईयू ऑफिस में हड़कंप मचा हुआ है.
मंडुवाडीह थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि चंदौली जिले में एलआईयू में तैनात रमेश चंद्र चौबे की पत्नी सीमा चौबे की तहरीर के आधार पर चंदौली एलआईयू के इंस्पेक्टर अभितोश त्रिपाठी के खिलाफ बलवा और धमकाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. सीमा चौबे ने अपनी तहरीर में कई संगीन आरोप इंस्पेक्टर एलआईयू पर लगाए हैं. मंडुआडीह थानाक्षेत्र के शिवदासपुर सिंदुरिया कालोनी में रहने वाली सीमा चौबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि इंस्पेक्टर अभितोश त्रिपाठी पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसा लेने के लिए उनके पति पर दबाव बनाते थे. उनके पति ने अभितोश त्रिपाठी की बात मानने से इंकार कर दिया था. इसके साथ ही पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसा लेते हुए अभितोश और उसके सहयोगियों का वीडियो बना लिया था. इसी वजह से अभितोश त्रिपाठी उनके पति से रंजिश रखने लगे.
अगस्त 2022 में घर में घुसकर दी थी जान से मारने की धमकी
सीमा चौबे ने तहरीर में लिखा है कि 10 अगस्त 2022 की रात भारी बारिश हो रही थी. बारिश के दौरान ही एलआईयू इंस्पेक्टर अभितोश त्रिपाठी अपने साथ सात से आठ लोगों को लेकर शिवदासपुर क्षेत्र स्थित उनके घर पर आए. अभितोश त्रिपाठी का कहना था कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर हमारे द्वारा लिए गए पैसे का जो वीडियो है, उसे तत्काल डिलीट कर दो. बात न मानने पर अभितोश त्रिपाठी ने जान से मारने की धमकी दी.
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे से भारत के संकल्पों को मिली नई उड़ान : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
घर में घुसकर मोबाइल से वीडियो किया डिलीट
सीमा चौबे ने बताया कि अभितोश त्रिपाठी ने उनका हाथ पकड़ कर उन्हें धक्का देते हुए मोबाइल छीन लिया और पासवर्ड पूछने लगे. पासवर्ड न बताने पर अभितोश त्रिपाठी ने उनके पति और बेटे की हत्या करने की धमकी दी. धमकी से डर कर उन्होंने पासवर्ड बताया तो अभितोश त्रिपाठी ने उनके मोबाइल से अपना वीडियो डिलीट कर दिया.
सीसीटीवी में कैद है इंस्पेक्टर की हरकत
सीमा ने बताया कि अभितोश के घर आने का सीसीटीवी फुटेज मौजूद है. इस घटना के बाद जब उन्होंने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो आरोप है कि अभितोश ने बेटे के अपहरण की धमकी दी थी. इस संबंध में मंडुवाडीह थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…