Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
Team India Squad West Indies Series: बीसीसीआई ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी, जहां भारतीय टीम 12 जुलाई से दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को पहली बार भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जबकि चेतेश्वर पुजारा और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टेस्ट टीम में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि नवदीप सैनी की भी टीम में वापसी हुई है. वहीं भारतीय टीम की 50 ओवर की टीम में संजू सैमसन और जयदेव उनादकट को शामिल किया गया है.
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी.
वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…