देश

Kannauj: रेकी कर मासूम बच्चियों के साथ करता था दुष्कर्म, फिर जान से मारने की कोशिश करता था आरोपी, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिमांशु द्विवेदी

Kannauj: नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाकर उन पर जानलेवा हमला करने के आदतन अपराधी फर्रुखाबाद जिले के निवासी रामजी वर्मा को कन्नौज पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया. रामजी वर्मा पर पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम रखा था.

आरोप है कि वह गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में दीवाली के अवसर पर गुल्लक लेने गई नाबालिक मासूम को बहला फुसलाकर कर सरकारी आवास के खाली पड़े मैदान में ले गया था, जिसमें उसने पहले बच्ची को 50 हज़ार में बेचने का प्रयास किया. फिर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.इसके बाद उसने पत्थर से पीट-पीट कर बच्ची को मारने का प्रयास किया और बच्ची को मरा हुआ समझकर वह आरोपी वहां से फरार हो गया.

लंबे समय से थी आरोपी की तलाश

इस घायल बच्ची को कानपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. तत्कालीन गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने सूझबूझ के साथ बच्ची के इलाज के लिए 6 लाख रूपए एकत्र किए थे. वहीं पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी. आरोपी ने बताया कि चंद पैसों के लालच में वह पहले भी ऐसे कुकर्त्य करता रहा है.

घटना के कुछ समय बाद ही चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने पंकज वर्मा ,देवेंद्र,रघुवीर और सावित्री देवी को आरोपी रामजी वर्मा का साथ देने उसे भागने और पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर किया था लेकिन मुख्य आरोपी रामजी वर्मा फरार था.

ये भी पढ़ें: गाजीपुर जेल में बंद बसपा के पूर्व सांसद Afzal Ansari की तबीयत अचानक बिगड़ी, डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

हालांकि कि पुलिस ने इस पर 1 लाख का इनाम घोषित किया था पर रामजी वर्मा हाथ नहीं आ रहा था. इस बीच इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने बीती रात छापेमारी की तो आरोपी पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी. इस मुठभेड़ में वह गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आदतन अपराधी है और इसके विरुद्ध और भी कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

35 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

44 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

46 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago