भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (फोटो फाइल)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि देश में केवल उन्हीं की पार्टी वैचारिक पृष्ठभूमि वाली और कैडर आधारित है तथा बड़ी संख्या में इसके पास ही समर्थक हैं. उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सहित अन्य सभी राजनीतिक दल परिवारवादी या वंशवादी दल हैं, जबकि भाजपा ‘‘खुद में एक परिवार’’ है. नड्डा ने कहा, ‘‘हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, अपने राजनीतिक अनुभव से मैं कह सकता हूं कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी वैचारिक पृष्ठभूमि है, जो कैडर आधारित (पार्टी) है और जिसके पास बड़ी संख्या में समर्थक हैं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दी गई हमारी विचारधारा का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया, यही भाजपा की वैचारिक मजबूती है.’’ भाजपा प्रमुख ने कहा कि देश में कोई भी राजनीतिक दल लंबे समय तक एक विचाराधारा से जुड़ा हुआ नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल परिवारवादी या वंशवादी दल हो गये हैं.
उन्होंने वंशवादी राजनीतिक दलों के नाम गिनाते हुए आरोप लगाया, ‘‘किसी भी पार्टी का नाम लीजिए, आप देखेंगे कि वह एक परिवारवादी पार्टी है. कांग्रेस भी परिवारवादी पार्टी है क्योंकि मां, बेटा और बेटी, सभी कार्य समिति के सदस्य हैं.’’ नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा खुद में एक परिवार है, जबकि अन्य सभी पार्टी परिवारवादी दल हैं.’’ इससे पहले, दिन में नड्डा उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ गये.
बूथ कमेटी सम्मेलन में उनके साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे भी थीं. नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, ‘‘क्षेत्र में जाइए, लोगों को सरकार के कार्यक्रमों के बारे में बताइए, आप राजनीतिक नेता हैं, चुनाव के लिए एजेंडा तय करें, उसे हर जगह ले जाएं.’’ कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं.
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…