खेल

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें, कप्तान के बाद ये खिलाड़ी भी लौटेगा देश!

IND vs AUS 3rd Test: तीसरा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट, जो पहले धर्मशाला में खेला जाना था लेकिन बाद में इस वेन्यू को इंदौर शिफ्ट कर दिया गया. यह मुकाबला  इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस की फैमिली में स्वास्थ्य संबंधी समस्या आई है, जिस वजह से टूर के बीच में उन्होंने घर जाने का फैसला लिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम इस संकट से बाहर आई ही नहीं इस बीच कंगारू टीम को ओक और झटका लगा है. बता दें, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड सोमवार को चोट के कारण भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट से बाहर हो गए.

टेस्ट सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी मुश्किलें

अब तक मिली जानकारी के अनुसार कमिंस इंदौर टेस्ट में खेलेंगे. हालांकि, अगर वे किसी कारण नहीं आ पाए तो टीम के उपकप्तान स्टीव स्मिथ लीड करेंगे. मगर दूसरी तरफ जोश हेजलवुड का रिप्लेसमेंट कौन होगा ये कंगारू टीम के सामने बड़ी तुनौती होगी. सीरीज बचाने के कोशिश में जुड़ी ऑस्ट्रेलिया के सामने अब बड़ी टेंशन आ गई है क्योंकि इस सीरीज में अभी दो टेस्ट मैच बाकी हैं और ऑस्ट्रेलिया इन दोनों को जीतकर 2-2 की बराबरी कर सकता है. लेकिन यहां से एक हार भी ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका होगा.

ये भी पढ़ें: Sir Ravindra Jadeja: इस स्पिन गेंदबाज की फिरकी पर नाचे कंगारू, तोड़ दिया धाकड़ रिकॉर्ड

IND vs AUS 2nd Test: मैच हाइलाइट्स

टीम इंडिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे दिन ही 6 विकेट से हरा दिया. भारत को दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए 115 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. अपना 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने विनिंग शॉट जड़ा. लेकिन इस मैच के हीरो सर रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उनकी दूसरी पारी में सरेंडर के लिए मजबूर कर दिया. यह जडेजा और अश्विन की जोड़ी का ही कमाल था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 28 रनों के भीतर 8 विकेट गंवा दिए.

जडेजा ने 42 रन 7 विकेट झटके. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी तीन शिकार किए. जडेजा ने पहली पारी में भी तीन विकेट झटके थे, जिसके साथ ही उन्होंने इस मैच में ‘सुपर 10’ पूरा किया. रवींद्र जडेजा ने इस पारी में अपना सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर भी हासिल किया, इससे पहले उनका बेस्ट फीगर 48 रन देकर 7 विकेट था, जो इंग्लैंड के खिलाफ था. दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए खास बन गया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

34 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago