Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांग्रेस और पार्टियां परिवारवादी या वंशवादी दल, भाजपा ‘‘खुद में एक परिवार’’- बोले जेपी नड्डा

‘‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दी गई हमारी विचारधारा का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया

BJP JP Nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (फोटो फाइल)

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि देश में केवल उन्हीं की पार्टी वैचारिक पृष्ठभूमि वाली और कैडर आधारित है तथा बड़ी संख्या में इसके पास ही समर्थक हैं. उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस सहित अन्य सभी राजनीतिक दल परिवारवादी या वंशवादी दल हैं, जबकि भाजपा ‘‘खुद में एक परिवार’’ है. नड्डा ने कहा, ‘‘हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं, अपने राजनीतिक अनुभव से मैं कह सकता हूं कि देश में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी वैचारिक पृष्ठभूमि है, जो कैडर आधारित (पार्टी) है और जिसके पास बड़ी संख्या में समर्थक हैं.’’

श्यामा प्रसाद की विचारधारा का पालन

उन्होंने कहा, ‘‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दी गई हमारी विचारधारा का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया, यही भाजपा की वैचारिक मजबूती है.’’ भाजपा प्रमुख ने कहा कि देश में कोई भी राजनीतिक दल लंबे समय तक एक विचाराधारा से जुड़ा हुआ नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल परिवारवादी या वंशवादी दल हो गये हैं.

कांग्रेस भी परिवारवादी पार्टी

उन्होंने वंशवादी राजनीतिक दलों के नाम गिनाते हुए आरोप लगाया, ‘‘किसी भी पार्टी का नाम लीजिए, आप देखेंगे कि वह एक परिवारवादी पार्टी है. कांग्रेस भी परिवारवादी पार्टी है क्योंकि मां, बेटा और बेटी, सभी कार्य समिति के सदस्य हैं.’’ नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा खुद में एक परिवार है, जबकि अन्य सभी पार्टी परिवारवादी दल हैं.’’ इससे पहले, दिन में नड्डा उडुपी स्थित श्री कृष्ण मठ गये.

कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव

बूथ कमेटी सम्मेलन में उनके साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे भी थीं. नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, ‘‘क्षेत्र में जाइए, लोगों को सरकार के कार्यक्रमों के बारे में बताइए, आप राजनीतिक नेता हैं, चुनाव के लिए एजेंडा तय करें, उसे हर जगह ले जाएं.’’ कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं.

-भाषा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest