देश

चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी मोड में आई कांग्रेस, महाराष्ट्र के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक, जानें किन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Maharashtra Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान मंगलवार (15अक्टूबर) कर दिया है. तारीखों के ऐलान होते ही कांग्रेस (Congress) भी एक्टिव हो गई है. कांग्रेस ने पर्यवेक्षक के नामों का ऐलान कर दिया है.

इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारी

कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मुंबई कोकण और सचिन पायलट को मराठवाड़ा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. सचिन पायलट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है. वह वर्तमान में टोंक से विधायक हैं. पार्टी की तरफ से इससे पहले भी उन्हें कई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है.

इससे पहले अशोक गहलोत को कांग्रेस ने हरियाणा का पर्यवेक्षक बनाया था. लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी का पर्यवेक्षक बनाया गया था. जी परमेश्वर को मुंबई और कोकण का पर्यवेक्षक बनाया गया है. वह कर्नाटक के गृह मंत्री हैं. वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब और कितने चरण में होगी वोटिंग

विदर्भ के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी, उमंग सिंघार को पर्यवेक्षक बनाया है. पश्चिम महाराष्ट्र का टीएस सिंह देव, एमबी पाटिल को पर्यवेक्षक बनाया गया है. उत्तर महाराष्ट्र का नासिर हुसैन, अनसूया सीताक्का को पर्यवेक्षक बनाया गया है.

वहीं बात भूपेश बघेल की करें, तो वो कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं. उन्हें लोकसभा चुनाव में भी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. उन्हें रायबरेली के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इससे पहले जम्मू-कश्मीर का पर्यवेक्षक बनाया गया था. छत्तीसगढ़ के पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र समिति का सदस्य बनाया था.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

4 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

5 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

5 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

6 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

6 hours ago