देश

जयपुर में भीषण हादसा, LPG और CNG ट्रक में भिड़ंत से लगी आग, 11 लोग जिंदा जले

जयपुर में एलपीजी और सीएनजी के ट्रक में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में 11 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है. वहीं 2 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा जयपुर-अजमेर हाईवे पर भांकरोटा इलाके के एक निजी स्कूल के पास हुआ है.

भिड़ंत के बाद टैंकर में ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि ट्रक की भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई. जिसकी वजह से टैंकर में ब्लास्ट हो गया और उसकी जद में कई लोग आ गए. आग पर काबू पाने के लिए दो दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. वहीं सीएम भजनलाल शर्मा घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं.

जिलाधिकारी का बयान

घटना को लेकर जयपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी ने बताया कि इस हादसे की चपेट में करीब 40 गाड़ियां आई हैं, जिनमें आग लगी है. सूचना मिलते ही मौके पर करीब दो दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. 20-25 लोग आग में झुलस गए हैं, उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.

सीएम ने जताया दुख

हादसे को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है. घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

25 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

34 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

36 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago