खेल

WTC की रेस में हैं ये 5 टीमें, जानिए क्या है फाइनल में पहुंचने का रास्ता

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए अभी 8 मैच बचे हैं और 5 टीमें रेस में हैं. ये 5 टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रलिया है. हालांकि, अभी तक इन 5 टीमों में किसी भी टीम ने भी टॉप 2 में क्वालिफाई नहीं किया है और न ही कोई टीम पूरी तरह बाहर हुई है.

भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका WTC में फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रहे हैं. जबकि पाकिस्तान और श्रीलंका की बहुत कम मगर अब भी उम्मीदें बची हुई है.

ऐसा है फाइनल का रास्ता

समाकरणों के हिसाब से अगर ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ चल रहे बार्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में शेष बचे दोनों मैचों में से दोनों ड्रॉ हो जाता है तो उसे श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट जीतने होंगे, जिससे वह सीधे क्वालिफाई कर जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में प्रवेश पाने के लिए पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में से 1 टेस्ट जीतना होगा. यदि वह सीरीज 0-1 या 0-2 से हार जाता है तो निश्चित रूप से भारत और ऑस्ट्रेलिया में से एक साउथ अफ्रीका को अंको मे पीछे छोड़ देंगे.

पाकिस्तान के 4 में से 4 टेस्ट जीतने के बाद भी के फाइनल में प्रवेश करने की संभावना बहुत कम है. हालांकि अंकों के हिसाब से पाकिस्तान अभी भी नंबर 2 पर फिनीश कर सकता है.

श्रीलंका की राह मुश्किल

श्रीलंका को क्वालीफाई करने के लिए कई सारे तिकड़म बिठाने होंगे. पहला कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से जीतना होगा. इसके बाद भी ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ बचे 2 टेस्ट में 1 जीत और 1 ड्रॉ से ज्यादा नहीं मिलनी चाहिए. वहीं साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान के साथ 0-2 से हारना होगा.

भारत को चल रहे BGT में दोनों टेस्ट जीतने होंगे, जिससे वह बिना किसी पर निर्भर हुए फाइनल के लिए सीधे प्रवेश पा जाएगा.


ये भी पढ़ें: Year Ender 2024: इस साल इन दिग्गज विदेशी क्रिकेटरों ने खेल को कहा अलविदा, देखें लिस्ट


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

21 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

24 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

40 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

50 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

51 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 hour ago