कांग्रेस की CWC मीटिंग में नीतीश कुमार का नाम क्यों लिया गया
Congress CWC Meeting: दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट को लेकर पार्टी की रणनीति पर तो चर्चा हुई ही, बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का नाम भी बातचीत के बीच आ गया. सूत्रों की माने तो बैठक में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पुराने राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन से बाहर जाने से रोका जाता, तो शायद उस समय देश के राजनीतिक हालात कुछ और होते.
बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह की इस बात पर सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अलग राय रखी. उनके मुताबिक नीतीश कुमार गठबंधन में लंबे समय तक रहना ही नहीं चाहते थे और बाहर निकलने के लिए रास्ते तलाश रहे थे. सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि नीतीश का NDA में जाना उनकी राजनीतिक दिशा के मुताबिक ही था.
इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस चर्चा में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर निकलने की कोशिश पहले से चल रही थी. खरगे के मुताबिक, गठबंधन का संयोजक बनने की उनकी कोशिश भी इसी राजनीतिक घटनाक्रम का हिस्सा थी. उन्होंने दावा किया कि नीतीश ने उनसे पहले कहा था कि वह बिहार की राजनीति में बने रहना चाहते हैं और केंद्र में INDIA गठबंधन को समर्थन दे सकते हैं.
CWC की बैठक का मुख्य मुद्दा हालांकि चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट में बदलाव रहा. खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग रखी. कांग्रेस ने आरोपों को गंभीर बताते हुए इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़क तक उठाने का फैसला किया है.
खरगे ने वोटर लिस्ट में हुए बदलाव से जुड़ा पूरा डेटा सार्वजनिक करने की मांग की. उनका कहना है कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज कराने और अपील करने का मौका मिलना चाहिए.
ये भी पढ़ें: 526 किलो ड्रग्स, गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार… अरब सागर में कैसे पकड़ी गई 3000 करोड़ की खेप?
कांग्रेस ने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दलों को समय पर आसान और समझने योग्य फॉर्मेट में मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाए. जहां गंभीर गड़बड़ी सामने आए, वहां स्वतंत्र और तय समय-सीमा के भीतर जांच हो. पार्टी का जोर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने पर है, ताकि मतदाताओं और राजनीतिक दलों के बीच किसी तरह का संदेह न रहे. इस तरह CWC की बैठक में एक तरफ नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस के भीतर पुरानी राजनीतिक घटनाओं पर चर्चा हुई, वहीं दूसरी तरफ चुनाव आयोग और मतदाता सूची के मुद्दे पर पार्टी ने आगे की लड़ाई का रोडमैप भी तय किया.
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…