रविंद्र वसंतराव चव्हाण.
विधानसभा चुनाव के साथ महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा, जिसको लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं. इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने नांदेड़ सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने दिवंगत नेता वसंतराव बलवंत राव चव्हाण के बेटे रविंद्र वसंतराव चव्हाण को टिकट दिया है. रविंद्र के पिता की मौत के बाद ये सीट खाली हुई थी, जिसपर अब उपचुनाव हो रहा है.
बीते बुधवार (16 अक्टूबर) को मुंबई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इस बात के संकेत दिए थे कि रविंद्र वसंतराव को टिकट दिया जा सकता है, क्योंकि सिर्फ उनके नाम का ही सुझाव अभी तक आया है.
2019 के लोकसभा चुनाव में नांदेड़ लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी, जिसके बाद भाजपा ने 2024 के आम चुनाव में दोबारा चिखलीकर को टिकट दिया था, लेकिन इस बार कांग्रेस के वसंतराव बलवंत राव चव्हाण ने उन्हें हरा दिया था. वसंतराव कांग्रेस के टिकट पर जीतकर पहली बार सांसद बने थे, हालांकि इसी साल अगस्त के महीने में उनका निधन हो गया था, जिसके बाद ये सीट खाली हो गई थी. अब कांग्रेस ने उनके बेटे को टिकट दिया है.
यह भी पढ़ें- Nayab Singh Saini दूसरी बार बने हरियाणा के CM, अनिल विज समेत 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ, देखें VIDEO
नांदेड़ सीट पर 1952 से लेकर 1971 तक कांग्रेस का ही दबदबा रहा. उसके बाद कभी जनता दल तो कभी कांग्रेस के खाते में ये सीट जाती रही, 2004 में पहली बार भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी, जिसमें बीजेपी के दिगंबर बापूजी पवार पाटील चुनाव लड़े थे. नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे. जिस दिन राज्य में विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…