देश

यूपी की राजनीति में कांग्रेस ने किया नया प्रयोग, आज से शुरु हुई दलित गौरव यात्रा

UP Congress Dalit Gaurav Yatra: यूपी की सियासत में अपने खोये जनाधार की तलाश में कांग्रेस अपने नये प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में लगातार सक्रिय है. 1989 के बाद से यूपी की सियासत में कांग्रेस का ग्राफ बहुत तेजी से नीचे गिरता चला गया और वर्तमान समय हालात यह हैं की कांग्रेस पार्टी के पास यूपी में मात्र एक लोकसभा (One Parliament) और दो विधानसभा (Two Assembly) की सीटें हैं.

यूपी कांग्रेस के नये नवेले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय यूं तो जनाधार वाले मजबूत नेता के तौर पर जाने जाते हैं लेकिन अपने नेतृत्व में वह संगठन को यूपी में किस कदर धार दे पाते हैं यह देखने की बात होगी क्योंकि धरातल पर कांग्रेस का संगठन तो है लेकिन वह वोट दिलाने में कारगर नहीं साबित हो पाता है. कांग्रेस अपने पुराने परम्परागत मतदाता रहे दलित वर्ग को अपने साथ जोड़ने के हर सम्भव प्रयास कर रही है. देश में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी आज यानी सोमवार (9 अक्टूबर) से दलित गौरव यात्रा की शुरुआत की है जिसकी शुरुआत कांग्रेस पार्टी कार्यालय (INC State Headquarter) से हुई है. यूपी कांग्रेस मुख्यालय स्थित नेहरु भवन में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दलित नेताओं की बैठक के बाद ये अभियान शुरु हुआ है.

क्या है दलित गौरव यात्रा?

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय (UP Congress President Ajay Rai) के नेतृत्व में कांग्रेस नेता इस अभियान में दलित बस्तियों में चौपाल करेंगे. कांग्रेस नेता इसमें यूपी की प्रत्येक विधानसभा में 10 रात्रि चौपाल करेंगे तथा पूरे प्रदेश में दलित बस्तियों में 4030 रात्रि चौपालें होंगे. इस दौरान प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस नेता दलित समाज के व्यक्तियों से संपर्क करेंगे और उन्हें कांग्रेस की नीतियों और अपने अन्य प्रदेशों में दलित समाज के बेहतरी के लिए की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे. हर लोकसभा क्षेत्र में दलितों के कोर ग्रुप का गठन भी किया जायेगा.

यह भी पढ़ें: “युद्ध को बर्बर तरीके से हम पर थोपा गया है, लेकिन खत्म इसे इजरायल करेगा”, Hamas की धमकी के बाद PM नेतन्याहू की चेतावनी

कब से कब तक चलेगी यात्रा

दलित गौरव यात्रा आज कांशीराम (Kansiram) के महापरिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर से शुरू होकर संविधान दिवस 26 नवंबर तक चलेगी. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय स्थित नेहरु भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पूरे प्रदेश से आए दलित नेताओं, चिंतकों की बैठक से अभियान की शुरुआत हुई है.

यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता खासतौर से दलित नेता शामिल होंगे और प्रत्येक जनपद स्तर पर प्रेस वार्ता होगी. इस दौरान 80 बड़ी सामूहिक चर्चाएं, 4000 रात्रि चौपाल, 18 मंडलीय यात्राएं, 2 लाख दलित अधिकार मांग पत्र के साथ एक लाख व्यक्तियों के साथ महासंवाद का कार्यक्रम होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

14 minutes ago

ब्रिटेन और फ्रांस के बीच घिरा था सियाम, फिर भी गुलाम नहीं बना थाईलैंड; जानिए आजादी की दिलचस्प कहानी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…

18 minutes ago

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

24 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

34 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

43 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

44 minutes ago