पीड़ित पिता बच्चे की रिपोर्ट दिखाते हुए (फोटो सोशल मीडिया)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक नर्स की लापरवाही से एक नवजात बच्चे की जान पर बन आई है. नवजात के पिता ने नर्स पर आरोप लगाया है कि लापरवाह नर्स ने जन्म लेते ही उनके बच्चे को जमीन पर गिरा दिया, जिससे बच्चे का हाथ टूट गया है, साथ ही उसके दिमाग पर भी चोट लगी है और उनके बच्चे की हालत गम्भीर है. इस पूरे मामले मे बच्चे कि पिता ने जिलाधिकारी से लापरवाह नर्स पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं सीएमओ ने इस मामले में जांच बैठा दी है.
मामला महाराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी से सामने आया है. जिले के नगवा गांव के निवासी व नवजात के पिता वृजभान गुप्ता सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में कार्यरत एक नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि जन्म लेने के बाद ही नर्स ने उनके बच्चे को जमीन पर गिरा दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया है और दिमाग में भी चोट लगी है. वृजभान गुप्ता ने बताया कि 22 सितम्बर को उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में भर्ती कराया था. 22 सितम्बर को ही बेटे ने जन्म लिया. पूरा परिवार खुश था, लेकिन इसी बीच नर्स ने जानबूझकर बच्चे को जमीन पर गिरा दिया. उन्होंने बताया कि फर्श पर गिरने की वजह से बच्चे का बायां हाथ टूट गया है और सिर-आंख पर भी गम्भीर चोटें आई हैं.बच्चे के सही इलाज के लिए सिद्धार्थनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं शिकायत मिलने के बाद ही जिलाधिकारी ने मामले में जांच बैठा दी है.
ये भी पढ़ें- Unnao News: “महिला आरक्षण, भाजपा की नारी गरिमा के सम्मान का परिचायक…”, उन्नाव में बोले सीएम योगी
पूरे मामले को लेकर सीएमओ डा. नीना वर्मा ने बताया कि पीड़ित ने बच्चे का एक्स-रे और एमआरआई कराया है, जिसकी रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्चे का हाथ टूट गया है और सिर व दिमाग पर भी चोट लगी है. नस भी दब गई है. पूरे मामले की जांच सामने आने के बाद लापरवाह नर्स पर कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…
दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…
Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…