देश

Karnataka Politics: “कर्नाटक में 2024 के बाद गिर जाएगी कांग्रेस सरकार”, बीजेपी के इस दिग्गज नेता ने दिए ‘ऑपरेशन लोटस’ के संकेत

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने बड़ा दावा किया है. बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा के बयान से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है. केएस ईश्वरप्पा ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि 2024 के बाद कांग्रेस की सरकार नहीं टिकेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये चुनाव कांग्रेस के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगी.

2024 चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी- बीजेपी नेता

केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि काग्रेस का एक पार्टी के तौर न राज्य में भविष्य है और ना ही देश में. उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी. वहीं इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस प्रवक्ता रमेश बाबू ने कहा कि राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ कोई षड्यंत्र रच रही है. जिसमें वो लोग न्यायपालिका का उपयोग अपने छिपे हुए एजेंडे के लिए करना चाहते हैं. रमेश बाबू ने आगे कहा कि बीते 9 सालों में बीजेपी ने 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर दिए हैं. जिसमें 450 विधायकों की खरीद भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra News: जालना में मराठा प्रदर्शन को लेकर लागू हुआ प्रतिबंध, रैली-जुलूस और सड़क जाम नहीं कर पाएंगे सियासी दल

बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं ईश्वरप्पा

बता दें कि बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा 2018 में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे. उसके बाद उन्हें बीएस येदियुरप्पा की सरकार में मंत्री बनाया गया था. वहीं 2023 के चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नडड्डा को पत्र लिखकर संन्यास की घोषणा कर दी थी. उन्होंने कहा था कि अब उनकी उम्र 75 साल से ऊपर हो चुकी है. इसलिए संन्यास ले रहे हैं. केएस ईश्वरप्पा बीजेपी के लिए राज्य में एक मजबूत स्तंभ की तरह रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

2 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

6 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

30 minutes ago

रियलिटी शो या TRP का खेल? क्या युवाओं को बेचा जा रहा है लोकप्रियता का नशा

Reality Show Truth: क्या रियलिटी शो सच में रियल होते हैं? MTV Roadies, ऋतिक वालिया…

59 minutes ago

चीन की सड़कों से अचानक गायब हुए हीरो-हीरोइन के पोस्टर, जानिए क्यों रातों-रात लगा दिए गए वैज्ञानिकों के फोटो

China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…

2 hours ago

लैब में बन गया असली सोना…पीली धातु में बदल गया मर्करी, क्या कौड़ियों के भाव बिकेने लगेगा गोल्ड?

अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…

2 hours ago