देश

Maharashtra News: जालना में मराठा प्रदर्शन को लेकर लागू हुआ प्रतिबंध, रैली-जुलूस और सड़क जाम नहीं कर पाएंगे सियासी दल

महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग कर रहे मराठा प्रदर्शनकारियों पर हुई लाठीचार्ज के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया है. जिसके चलते जालना में प्रतिबंध के आदेश जारी किए गए हैं. 4 सिंतबर सुबह से 6 बजे से लेकर 17 सिंतबर दोपहर 12 बजे तक ये प्रतिबंध लागू रहेगा. जिसका आदेश अपर जिलाधिकारी केशव नेटके ने जारी किया है.

जालना में लागू हुआ प्रतिबंध

प्रतिबंध लागू होने के बाद अब राजनीतिक दल प्रदर्शन, रैली, मार्च, सड़क जाम, भूख हड़ताल नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा लाठियां, हथियार और पत्थरों को इकट्ठा करके भी नहीं रखा जा सकेगा. इसके साथ ही ऐसा कोई भी बयान जिससे किसी समुदाय, पंथ या फिर धर्म को लेकर भावनाओं को ठेस पहुंचे, उसपर पाबंदी रहेगी. जालना में प्रतिबंध लगने के बाद अब आगामी त्योहारों ( श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गोपालकाला और पोला के अलावा मुक्ति संग्राम दिवस) के मौके पर जुलूस कार्यक्रमों पर रोक रहेगी.

पथराव में घायल हुए कई पुलिसकर्मी

मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज होने के बाद हालात बिगड़ गए हैं. जिसे देखते हुए शासन एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठा रहा है. वहीं लाठीचार्ज के दौरान हुए पथराव में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. घटना को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: “लालू प्रसाद सठिया गए हैं…उनके कहने से राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे”, JDU विधायक का RJD चीफ पर हमला

कई संगठनों ने किया बंद का ऐलान

जालना में भड़की हिंसा का असर पूरे महाराष्ट्र में दिखाई दे रहा है. मंगलवार (5 सितंबर) को कई संगठनों ने बंद का ऐलान किया है, इसी बीच तलाथी भर्ती परीक्षा भी होनी है. जिसको लेकर परीक्षा आयोजित करने वाले संगठन ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago