देश

Santokh Singh Chaudhary: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक

Santokh Singh Chaudhary: पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) का शनिवार को निधन हो गया. वे राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे जहां उनके सीने में अचानक दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने कांग्रेस सांसद की हार्ट अटैक से निधन की पुष्टि की. कांग्रेस सांसद के आकस्मिक निधन के बाद पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है.

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, “जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.”

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, “आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं. वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें.”

ये भी पढ़ें: Buxar Protest: बक्सर पहुंच पीड़ित किसानों से मिले सुशील मोदी, बोले- जेपी आंदोलन के दौरान भी पुलिस ने नहीं की थी ऐसी बर्बरता

लोकसभा स्पीकर ने भी जताया शोक

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट किया, “जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे. सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख चौधरी के आकस्मिक निधन की खबर कांग्रेस परिवार के लिए बेहद पीड़ादायी है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. इस मुश्किल घड़ी में कांग्रेस परिवार के हर सदस्य की भावनाएं संतोख जी के परिजनों और समर्थकों के साथ है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

4 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

15 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

32 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

41 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

54 minutes ago