मनोरंजन

Randeep Hooda: घुड़सवारी के दौरान बेहोश होकर गिरे रणदीप हुड्डा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Randeep Hooda: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का घुड़सवारी कि तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. लेकिन हाल ही में हुई घटना से लोगों को काफी बड़ा झटका लगा है. दरअसल रणदीप हुड्डा घुड़सवारी करते हुए अचानक बेहोश हो गए. बेहोश होने के कारण वो घोड़े से गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आई है. आनन फानन में उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया.

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती

अभिनेता रणदीप हुड्डा को हाल ही में इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अभिनेता कुछ दिन पहले घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, उन्हें फिलहाल पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है. पिछले साल सलमान खान के साथ राधे के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रणदीप को चोट लग गई थी , जिसके लिए हाईवे के अभिनेता को अपने दाहिने पैर के घुटने की सर्जरी करानी पड़ी थी. यह सर्जरी उनकी सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश की शूटिंग के दौरान हुई थी . रणदीप ने अपने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के घटनाक्रम से अपडेट रखने के लिए अस्पताल से तस्वीरें भी पोस्ट की थीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss: एक नहीं, तीन कंटेस्टेंट्स होंगे एविक्ट, साजिद और अब्दू के साथ इस नाम को लेकर चर्चाएं तेज

घुड़सवारी के दौरान रणदीप हुए बेहोश

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने रोल के लिए पहले ही 22 किलो वजन कम कर लिया है, इसलिए उनके घुटने के आसपास मुश्किल से ही कोई मसल बची है, जिसके कारण गिरने से उनके घुटने और पैर पर काफी असर पड़ा. अभिनेता ने अपने बाएं पैर को घायल कर लिया, जिसके लिए कथित तौर पर सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है.

अगले प्रोजेक्ट की तैयारी

अभिनेता को नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज़ कैट के साथ हाल ही में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए बहुत प्रशंसा मिली. यह शो नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला शो था, लेकिन रणदीप जिस तरह का किरदार लेकर आए, वह ज्यादा आकर्षक था. दूसरी ओर, स्वतंत्र वीर सावरकर का अगला शेड्यूल फरवरी में शुरू होने वाला है.

Dimple Yadav

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago