देश

Acharya Pramod Krishnam: बिलावल भुट्टो के बयान पर भड़के कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद, पाक विदेश मंत्री को बताया ‘बंदर’

Acharya Pramod Krishnam: पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद से देश में राजनीतिक पार्टियां भी एकजुट होती हुई नजर आ रही हैं. भुट्टो के बयान के बाद भारत में उनका काफी विरोध हो रहा है. वहीं इस मसले पर बीजेपी ही नहीं कांग्रेस भी भुट्टो के विरोध में आ गई है. अब कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिलावल भुट्टो को बंदर बताया है. आचार्य प्रमोद ने साफ किया कि देश में प्रधानमंत्री के सम्मान पर आंच बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.

बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भुट्टो को बंदर बताते हुए कहा कि हमारे आपस में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री को कोई कुछ आपत्तिजनक बोले. इसके लिए बिलावल भुट्टो और पाकिस्तान को माफी मांगनी चाहिए. पाकिस्तान 130 करोड़ लोगों के गुस्से को बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई थी. पाकिस्तान को नसीहत देते हुए एस. जयशंकर ने कहा था कि जिस देश ने ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादी को पनाह दी हो और अपने पड़ोसी देश की संसद पर हमला किया हो, उसे उपदेश नहीं देना चाहिए. जिसके बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया था.

पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाली टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला था. उन्होंने कहा  था कि ‘मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन ‘गुजरात का कसाई’ अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है.’

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी भी बोला हमला

अभिषेक मनु सिंघवी ने बिलावल भुट्टो को नसीहत देते हुए कहा कि बेहतर ये होगा कि वो अपने देश का आत्मनिरीक्षण करें. उन्हें (बिलावल भुट्टो ) बेनजीर भुट्टो सहित हजारों पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या के कारणों पर गौर करना चाहिए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान पर बढ़ते कर्ज, आर्थिक संकट और आतंकवाद पर ध्यान देने की भी नसीहत दी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago