यूटिलिटी

Indian Railways: अब ट्रेन में ले सकेंगे दही-चूड़ा और मक्के की रोटी का स्वाद, जानिए IRCTC का नया फूड प्लान

आईआरसीटीसी नए साल पर ट्रेन में खाने के मेन्यू में बदलाव करने जा रहा है. यात्री अब ट्रेनों में भी स्थानीय भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे. रेलवे यात्रियों के लिए दही-चूड़ा, मक्के की रोटी और साग के साथ लिट्टी चोखा उपलब्ध कराएगा. यह सुविधा नए साल के मौके पर पूर्व मध्य रेलवे की सभी ट्रेनों में लागू की जाएगी. हालांकि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं ट्रेनों में शुरू की जाएगी, जिनमें पैंट्री सर्विस है.

आईआरसीटीसी द्वारा शुरू की गई यह सुविधा सबसे पहले राजधानी एक्सप्रेस में शुरू की जाएगी. इसके बाद अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों में वैशाली सुपरफास्ट, बांद्रा सुपरफास्ट, बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, संपर्क क्रांति सुपरफास्ट, पुरबिया एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी. इन ट्रेनों में यह सुविधा जनवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू की जाएगी.

ये भी पढ़ें-  Airtel Plans: एक रिचार्ज में चलेगा 4 लोगों का सिम, Netflix और Hotstar भी चलेगा

आईआरसीटीसी के ईस्ट जोन के महाप्रबंधक जफर आजम ने कहा कि इस सुविधा से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस सुविधा से लोगों को अपना मनपसंद खाना आसानी से मिल सकेगा. साथ ही लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है. आने वाले समय में मीट राइस और फिश राइस की भी व्यवस्था की जाएगी.

जफर आजम ने बताया कि यात्रियों को पौष्टिक भोजन देने के साथ ही स्थानीय भोजन को भी बढ़ावा दिया जाएगा. स्टॉपेज वाले स्टेशनों पर लोकल फूड को जगह दी जाएगी. साथ ही गुणवत्ता की जांच की जाएगी. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक खाने के मेन्यू में समय-समय पर बदलाव किया जाएगा.

आईआरसीटीसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेनों के पैंट्री कार में मशहूर स्थानीय खाना शामिल किया जाएगा. वहीं स्टेशनों पर स्थानीय खाना और नाश्ता भी मिलेगा. इससे स्थानीय व्यंजनों को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी विकसित होंगे. महाप्रबंधक ने बताया कि गरीब यात्रियों की जेब पर ज्यादा बोझ न पड़े, इस आधार पर भोजन की दर तय की जाएगी. इसके साथ ही उत्पाद की गुणवत्ता व अन्य चीजों के आधार पर खाने का रेट तय किया जाएगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

1 minute ago

केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन के पासपोर्ट रिलीज मामले पर सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…

33 minutes ago

पीएम मोदी से मिले लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा

पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…

49 minutes ago

करवा चौथ पर आपके शहर के स्कूल खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों का पूरा अपडेट

करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…

52 minutes ago

SIR मामले पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी समेत 13 नेताओं को जवाब के लिए दिया 10 दिन का समय

सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…

1 hour ago