कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू भैया
Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार (15 अप्रैल) की रात को प्रयागराज में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. तीनों हमलावरों ने अतीक और उसके भाई को उस वक्त गोलियों से छलनी कर दिया था जब पुलिस दोनों को मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी. इसके बाद से दोनों की हत्या के मामले पर सियासत गरमाई हुई है. इस बीच, यूपी निकाय चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ने वाले एक प्रत्याशी ने अतीक अहमद को शहीद बताया है और उसे भारत रत्न देने की मांग भी कर डाली है.
प्रयागराज से कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू भैया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने योगी सरकार पर अतीक अहमद की हत्या कराने का आरोप लगाया है. साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, “मैं मांग करता हूं कि अतीक अहमद को भारत रत्न दिया जाए, क्योंकि वे जनप्रतिनिधि थे, वे शहीद हुए हैं, उनको शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए.”
राजकुमार उर्फ रज्जू भैया यहीं नहीं रूके. उन्होंने आगे कहा, “जब मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिया जा सकता है तो अतीक अहमद को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा सकता है. उनको राष्ट्रीय सम्मान क्यों नहीं दिया गया.” कांग्रेस नेता का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं वायरल वीडियो के बाद एक्शन लेते हुए कांग्रेस ने राजकुमार उर्फ रज्जू भैया को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
ये भी पढ़ें: Atiq-Ahsraf Shot Dead: “अतीक-अशरफ ने खुद को मरवाया”, माफिया ब्रदर्स की हत्या पर BJP MLC ने किया चौंकाने वाला दावा
माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है. विपक्षी दल माफिया ब्रदर्स की हत्या के बाद योगी सरकार पर हमलावर हैं. वहीं योगी सरकार भी पलटवार कर रही है. अतीक की हत्या के बाद पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है, उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है.
सीएम योगी ने कहा कि, “यूपी में निवेश करने वालों की एक-एक पूंजी की सुरक्षा की जायेगी. यूपी में एक कालखंड ऐसा भी आया जब यूपी के पहचान को खत्म कर दिया गया. यूपी के प्रगति किसी से छिपी नहीं है. कानपुर कभी कपड़ा उद्योग का केन्द्र था. अब फिर से यूपी की पहचान वापस आ रही है.”
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…