खेल

IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा ने जताया भरोसा, छा गए जूनियर तेंदुलकर… बेटे के पहले विकेट से गदगद हुए पिता सचिन

Arjun Tendulkar’s Maiden IPL Wicket: क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के लिए अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अपने नक्शेकदम पर चलते हुए और उसी खेल में अपना करियर जारी रखते हुए देखना एक गर्व का क्षण है. महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने बेटे पर गर्व है. उनके बेटे अर्जुन ने आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया और सनराइजर्स हैदराबाद पर मुंबई इंडियंस की 14 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अर्जुन ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था. वो पहले पिता-पुत्र जोड़ी बन गए जो आईपीएल में खेले हैं. हालांकि, 23 वर्षीय अर्जुन को डेब्यू पर कोई विकेट नहीं मिला, उसने अपने दो ओवरों में 0/17 के आंकड़े के साथ खेल समाप्त किया.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट पर बदनुमा दाग लगाने की ‘साजिश’, RCB के स्टार तेज गेंदबाज Mohammed Siraj को ‘सट्टेबाज’ ने किया कॉन्टैक्ट, जानिए क्या है पूरा मामला?

एसआरएच के खिलाफ भी वह अपने स्पेल के पहले दो ओवरों में बिना विकेट के थे. लेकिन जब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 20 रनों का बचाव करने के लिए युवा खिलाड़ी पर भरोसा दिखाया, तो अर्जुन उम्मीदों पर खड़े उतरे और पांच गेंदों में केवल 5 रन देकर सधी हुई गेंदबाजी की. साथ ही अर्जुन ने भुवनेश्वर कुमार का विकेट लेकर अपना पहला आईपीएल विकेट लिया.

आखिरकार तेंदुलकर के पास एक IPL विकेट है : सचिन

अर्जुन के पिता सचिन, जो छह साल तक आईपीएल में भी खेले, ने मुंबई इंडियंस की जीत की हैट्रिक के बाद एक ट्वीट किया और कहा: मुंबई इंडियंस द्वारा एक बार फिर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन. कैमरून ग्रीन ने गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया. ईशान और तिलक की शानदार बल्लेबाजी रही! आईपीएल हर दिन रोमांचक होता जा रहा है. और आखिरकार तेंदुलकर के पास भी अब एक आईपीएल विकेट है!

मैच के बाद, मुंबई इंडियंस के कप्तान ने भी अर्जुन की जमकर तारीफ की और कहा कि यह युवा अपनी योजनाओं के प्रति काफी आश्वस्त और स्पष्ट है.

अर्जुन तीन साल से इस टीम का हिस्सा है. वह जानता है कि उसे क्या करना है. वह आत्मविश्वास से भरा हुआ है. वह अपनी योजनाओं में स्पष्ट है. वह नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवरों में यॉर्कर डालने की कोशिश करता है. पहले 5 मैचों में तीन जीत के बाद मुंबई अंक तालिका में छठे स्थान पर है. 5 बार की चैंपियन टीम का अगला मुकाबला 22 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा.

INPUT-IANS

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘एंटी इंडिया प्रोपेगेंडा के लीडर हैं राहुल गांधी’, अमेरिका में दिए बयान पर BJP का पलटवार

Rahul Gandhi At Columbia University: कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने भारत को 'आर्थिक आपदा'…

25 minutes ago

Positive Health Awards: मुश्किलों से लड़कर दूसरों के लिए उम्मीद बने 6 लोग, मुंबई में मिला सम्मान

Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…

48 minutes ago

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी करना वकील को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस; 20 जनवरी को होना होगा पेश

CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…

51 minutes ago

‘केवल जिम या डाइट से नहीं बनेगी बात…!’ पीएम मोदी ने श्लोक शेयर कर बताया मन को रोगमुक्त रखने का रहस्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चरक संहिता का संस्कृत श्लोक साझा…

56 minutes ago

‘तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था…’, मुंबई में चल रही ग्लोबल समिट पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश; जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WFE की 65वीं जनरल असेंबली के लिए जारी संदेश में भारतीय…

1 hour ago