Categories: देश

Jammu Kashmir: मंच पर भाषण देते वक्त बेहोश हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, होश आने पर बोले- जब तक मोदी को हटाएंगे नहीं, मैं जिंदा रहूंगा

Jammu Kashmir Election: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बेहोश हो गए. मंच पर भाषण देते हुए एका-एक आवाज धीमी होती चली गई और वे बेसुध हो गए. तब अन्य नेता उनकी मदद के लिए आगे आए.

भाषण देते हुए खड़गे की तबियत बिगड़ी

इस घटना के चलते वहां मौजूद भीड़ में हो-हल्ला मच गया. मंच से नेताओं का भाषण रोक दिया गया. खड़गे को कुछ देर सोफे पर बिठाकर पंखा चलाया गया. उनके जूते भी खोल दिए गए. बाद में उनकी हालत स्थिर हुई, तो उन्होंने मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोला.

उन्होंने कहा, “मैं 83 साल का हो गया हूं, लेकिन इतना जल्दी मरने वाला नहीं हूं. जब तक मोदी को सत्ता से हटाएंगे नहीं, तब तक मैं नहीं मरूंगा. मैं जिंदा रहूंगा. आपकी बात सुनता रहूंगा. जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बात रखता रहूंगा.”

युवाओं के लिए झूठे आंसू बहा रहे पीएम: कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मोदी जी बेवजह जम्मू-कश्मीर आकर युवाओं के लिए झूठे आंसू बहा रहे हैं. वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने युवाओं के हित के लिए कई कदम उठाए, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में महज युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेला है.”

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने बेरोजगारी के मामले में 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. जम्मू-कश्मीर के सरकारी विभागों में 65 फीसद पद रिक्त हैं. इन सभी पदों पर बाहरी लोगों की नियुक्ति की जा रही है, लेकिन यहां के मूल लोगों की अनदेखी हो रही है.”

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “आप सभी लोगों ने देखा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आकर कितना झूठ बोला. उन्होंने यहां आकर कांग्रेस को कितनी गालियां दीं. इन लोगों ने किस तरह से हमारी पार्टी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा और इनके लोग घबराए हुए हैं. भाजपा के नेताओं को अपनी हार दिख रही है, इसलिए ये लोग बौखलाए हुए हैं.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

57 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago