Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत रहेगी. चंद्रमा की स्थिति मन पर प्रभाव डाल सकती है, जिससे भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है.
ऐसे में आज मनोबल, धैर्य और संयम के साथ लिए गए फैसले ही सफलता की राह खोलेंगे. नौकरी, व्यापार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना दिन को बेहतर बना सकता है.
आज आपका मूड अच्छा रहेगा. खर्चों की ओर ध्यान दें और फालतू व्यय से बचें. काम में तारीफ मिलने के योग हैं. स्थिरता बनाए रखें.
शुभ अंक: 1, 9
शुभ रंग: लाल
आज पैसों के मामलों में सावधानी बरतें. बड़े फैसले सोच-समझकर लें. काम के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें, इससे आपको लाभ मिलेगा.
शुभ अंक: 2, 6
शुभ रंग: सफेद
मित्रों का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा. सकारात्मक सोच से दिन बेहतर रहेगा और अवसर मिलेंगे. यात्रा या मनोरंजन के प्लान भी बन सकते हैं.
शुभ अंक: 3, 5
शुभ रंग: हरा
आज परिवार और करीबी लोगों से सहयोग मिलेगा. घरेलू सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है, मन प्रसन्न रहेगा. ध्यान रखें कि बदलाव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें.
शुभ अंक: 2, 7
शुभ रंग: सफेद, चांदी
सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा. सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रियता रहेगी और आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं. जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं.
शुभ अंक: 1, 4
शुभ रंग: नारंगी
आज आपकी कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक शक्ति काम आएगी. प्रैक्टिकल प्लान से तरक्की मिलेगी और घर में खुशियों का माहौल रहेगा.
शुभ अंक: 5, 6
शुभ रंग: हरा
तुला राशि वाले आज व्यवस्था और प्रबंधन पर जोर देंगे. करियर और व्यापार में सकारात्मक बदलाव होंगे, सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए कार्यों को आगे बढ़ाने का दिन है.
शुभ अंक: 6, 7
शुभ रंग: गुलाबी, हल्का नीला
ये भी पढ़ें: 15 या 16, सफला एकादशी कब? भूलकर न करें 5 गलितियां, जानें व्रत, पारण, पूजन का सही समय
आज आपका मन कुछ चिंताओं से परेशान रह सकता है, खासकर संतान या पारिवारिक मामलों को लेकर. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन काम के दबाव से घबराने की आवश्यकता नहीं है. शांत रहकर फैसला लें.
शुभ अंक: 8, 9
शुभ रंग: लाल, मैरून
धनु राशि वालों के लिए आज उत्साह और सकारात्मक सोच से भरा रहेगा. छोटे अवसर बड़े फायदे में बदल सकते हैं, संयम के साथ कदम बढ़ाएं.
शुभ अंक: 3, 9
शुभ रंग: पीला
आज मकर राशि वालों को प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और करियर में स्थिरता आएगी.
शुभ अंक: 4, 8
शुभ रंग: नीला
कुंभ राशि वाले भाग्य का साथ पाएंगे. योजनाएं सफल होंगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा और सकारात्मक माहौल का अनुभव होगा.
शुभ अंक: 4, 7
शुभ रंग: नीला
मीन राशि वालों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है. साझेदारी या लेन-देन में जल्दबाजी से बचें और स्वास्थ्य तथा खानपान पर ध्यान दें
शुभ अंक: 7, 9
शुभ रंग: पीला
-भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…