Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पीएम मोदी के खिलाफ लगे नारे, कांग्रेस नेताओं ने गलत ठहराया

Congress On Slogans Against PM Modi: पीएम मोदी के खिलाफ लगे नारों का देशभर में विरोध हो रहा है. अब इस मामले पर कई कांग्रेस नेताओं का बयान आया है. उन्होंने भी इस बयान को गलत ठहराया है.

Congress Leaders Condemn Slogans Raised Against PM Modi

Congress On Slogans Against PM Modi: कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली के बीच पार्टी समर्थकों की ओर से पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक नारों पर प्रतिक्रिया दी. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उन्हें नारों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन आपत्तिजनक नारे लगे हैं तो वह गलत हैं.

इमरान मसूद का बयान

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों के बारे में जानकारी होने से इनकार किया. उन्होंने कहा, “नारों का मुझे पता नहीं. आप बता रहे हैं, मुझे जानकारी नहीं है.”

तारिक अनवर बोले- पार्टी का नारा नहीं

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कांग्रेस रैली में भीड़ की ओर से प्रधानमंत्री के खिलाफ लगाए गए नारों पर कहा, “मेरे ख्याल से ये पार्टी का नारा नहीं है.” हालांकि, उन्होंने नारा लगाने वालों को ‘बेचारा’ बताते हुए कहा, “यह तो जो बेचारे कार्यकर्ता हैं, उनको समझदारी नहीं है, वो इस तरह का नारा लगाते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का जो नारा है, वो बहुत सीधा है, ‘वोट चोर गद्दी छोड़.’

यह गलत है- मसूद अख्तर

दिल्ली रैली में आए सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक मसूद अख्तर ने कहा, “इस तरह के नारे मेरी राय में गलत हैं. अगर किसी ने इस तरह का नारा लगाया है तो नहीं लगना चाहिए. लोकतंत्र में आवाज उठाने का हमारा अधिकार है और आवाज लोकतंत्र में उठानी चाहिए और वो हम उठाते रहेंगे, लेकिन गलत नारे अगर किसी ने लगाए तो उसकी जानकारी मुझे नहीं है.” उन्होंने कहा कि हमारा काम जनता के सामने सही बात उजागर करने का है और वो हम करते रहेंगे. कांग्रेस हमेशा कभी न डरी है, न दबी है.

ये भी पढ़ें: ‘मुझे पूरा विश्वास है..’ नितिन नबीन की नियुक्ति पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पूर्व विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक कांग्रेस हर मुद्दे पर जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है और वो करती रहेगी. बिहार में भी आपने देखा कि किस तरह से उनकी पोल खोली गई, किस तरह से वोट काटे गए. 67 लाख वोट काटे गए, लेकिन अभी तक चुनाव आयोग ने ये नहीं बताया कि वो किस बेस पर काटे गए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026