देश

हिमाचल के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, युवाओं को नौकरी, महिलाओं को 1500 रु देने का वादा

हिमाचल प्रदेश चुनाव में अब कम दिन ही बचे हैं. चुनाव के लिए प्रदेश में प्रचार प्रसार का दौर लगतार जारी है. सभी दिग्गज नेता अपनी-अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं. वहीं इसी बीच कांग्रेस ने आज अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है. कांग्रेस ने इसे ‘हिमाचल, हिमाचलियत और हम’- कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र 2022 का नाम दिया है. अपने मेनिफेस्टो में कांग्रेस ने जनता से कई वादे भी किए हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि कांग्रेस के पिटारे से हिमाचल वासियों के लिए क्या-क्या निकलकर सामने आया है. कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में जनता को ओल्ड पेंशन योजना यानी ओपीएस लागू करने, महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीने देने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने और 2 रुपये प्रति किलो की दर से गाय के गोबर की खरीद समेत 10 गारंटी देने का वादा किया है.
कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर उसकी सरकार प्रदेश में आती है तो मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही एक लाख सरकारी नौकरियां देने का फैसला लिया जाएगा. सभी स्तर के स्कूलों में पांच हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं जिन्हें कांग्रेस ने प्राथमिकता के आधार पर भरने का वादा किया है.
कांग्रेस ने एक बड़ा वादा पुलिस कर्मचारियों को 13वें महीने का अतिरिक्त वेतन नए वेतनमान के आधार पर देने का भी किया है.
इस मौके पर छत्तीदसगढ़ के मुख्यामंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे. घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल ने बीजेपी सरकार को नाकाम बताते कहा कि BJP सरकार में जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है. बीजेपी ने कोई वादा पूरा नहीं किया है, और पिछले पांच साल में राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है.
कांग्रेस ने घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ के आत्मानंद स्कूलों की तर्ज पर हर विधानसभा में 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की बात भी की है. साथ ही केंद्र में सरकार बनने पर सेना की 4 साल वाली नौकरी का नियम वापस लेने का ऐलान घोषणापत्र में किया गया है. साथ ही कांग्रेस की सरकार कृषि और बागवानी आयोग का गठन करेगी, जिसमें किसानों और बागवानों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाएगा.

घोषणा पत्र की मुख्य बातें

• हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी.
• प्रदेश के कठिन और दुर्गम स्थानों पर मोबाइल वैन के जरिए राशन दुकान की योजना बनाई जाएगी.
• हर पशुपालक से हर दिन दस किलो दूध सरकार की ओर से खरीदा जाएगा.
• 18 से 60 साल तक की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे.
• महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय में एक ‘शक्ति विभाग’ बनाएंगे जो विशेष रूप से महिला स्व-सहायता समूहों के साथ काम करेगा.
• कांग्रेस सरकार महंगाई से निपटने के लिए लोगों के जेबों में पैसा डालने का कार्य करेगी.

• बीपीएल परिवारों और विधवाओं की बेटियों को विवाह के लिए अनुदान राशि को बढ़ाया जाएगा.

• न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिदिन की जाएगी.
• कांग्रेस सरकार हिमाचल में ‘युवा आयोग’ का गठन करेगी.

• प्रदेश में कुल 5 लाख युवाओं को रोजगार दिलवाया जाएगा.
अगर पूरे घोषणा पत्र की बात की जाए तो ये कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है. युवाओं, किसानों, कर्मचारियों को लेकर भी कई घोषणाएं की है. अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि कांग्रेस के ये वादे जनता को लुभाने में कामयाब होते हैं या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

1 hour ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

1 hour ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago