देश

सीएम अशोक गहलोत अगर युवाओं को मौका देते हैं तो मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव : विधायक भरत सिंह

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी पार्टियां चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई हैं. जोड़-तोड़ करने के साथ ही अपने दलों के रूठे लोगों को मनाने में भी जुटी हुई है. इसी बीच कांग्रेस में चल रहे वर्चस्व की लड़ाई को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं. सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक अपने-अपने तरीके से बातों को रख रहे हैं. वहीं कोटा जिले के सांगोद से विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिना नाम लिए अशोक गहलोत पर तंज कसा है. भरत सिंह ने कहा कि जब दुकानदार बूढ़ा हो जाता है तो अगली पीढ़ी सीट ले लेती है और बुजुर्ग दुकानदार पर नजर रखता है.

भरत सिंह कुंदनपुर ने ये भी कहा कि, अगर सीएम अशोक गहलोत दोबारा राजस्थान में कांग्रेस की सरकार देखना चाहते हैं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताएं कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं और मैं युवाओं को बढ़ावा दूंगा, तो नक्शा बदल जाएगा. भरत सिंह ने ये बातें राजस्थान के प्रभारी मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा से मुलाकात के बाद कही. भरत सिंह ने आगे कहा कि कुर्सी का मोह शराब के नशे से भी बड़ा होता है. भरत सिंह ने ये भी कहा कि अगर अशोक गहलोत सार्वजनिक तौर पर ये घोषणा करते हैं कि वो सीएम पद के दावेदार नहीं है तो मैं खुद चुनाव नहीं लड़ूंगा.

यह भी पढ़ें- 23 जून को पटना में होगी विपक्षी दलों की बैठक, राहुल-ममता समेत ये नेता होंगे शामिल, बनेगी 2024 चुनाव को लेकर रणनीति!

भरत सिंह ने आगे कहा कि अशओक गहलोत को युवाओं को आगे लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो, इसका मतलब ये कतई नहीं है कि वह गलतियां नहीं करेगा, लेकिन जो गलतियां करने के बाद उसे स्वीकार करते हैं वही बुद्धिमान लोग हैं. हालांकि, सुखविंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को कहा कि जीतने की क्षमता टिकट वितरण का मानदंड है और इसके लिए उम्र की कोई अंतिम सीमा नहीं हो सकती. अगर हमारे घर में बुजुर्ग हैं तो क्या हम उन्हें यह कहकर बाहर निकाल देते हैं कि वे बूढ़े हो गए हैं इसलिए बाहर चले जाओ.’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

14 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago