होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पेट्रोल डीजल के कुछ शहरों में बदले दाम
Petrol-Diesel Rates on 8 June 2023: हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अपडेट किया गया है. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कुछ शहरों में इसकी कीमत में बदलाव हुआ है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है.
ब्रेंट कच्चा तेल 0.16 प्रतिशत चढ़कर 76.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 0.04 फीसदी गिरकर 72.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. इस बीच देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव हुआ है. कहीं तेल महंगा हो गया है तो कहीं ईंधन सस्ता हो गया है.
दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर 96.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 12 पैसे बढ़कर 89.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में पेट्रोल 24 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 51 पैसे बढ़कर 97.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 50 पैसे बढ़कर 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ मंहगा पर देश के इन शहरों में सस्ता हुआ फ्यूल-जानें ताजा रेट
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…