देश

फिर सुर्खियों में कांग्रेस विधायक इरफान, हेमंत सोरेन को राम तो कल्पना को मां दुर्गा का अवतार बताया

Ranchi : कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी अपने बयान को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को लेकर लिखा है कि नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल में बंद कर दिया. मेरी भाभी सीता मां दुर्गा का अवतार हैं और बीजेपी को जलाकर भस्म कर देगी. साथ में उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जलाकर राख कर देगा. इरफान ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि सीता मां के एक-एक आंसू का बदला लें और राम जी को सही सलामत वापस लाने में मेरी मदद करें.

मंत्री बनने के लिए किसी की धार्मिक भावना को ठेस मत पहुंचाइये: बाबूलाल

इरफान के ट्वीट पर बाबूलाल मरांडी ने पलटवार करते हुए कहा कि बेशर्मी की भी हद होती है. इरफान जी, आप दूध पीते बच्चे नहीं हैं. ठीक चुनाव के वक्त ऐसे घटिया उन्मादी बयानों से किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का काम आप क्यों कर रहे हैं? बिल्ली के भाग्य से छींका टूटा ये तो समझ में आ रहा है. मंत्री पद पाने की लालच में आप किसी के तलवे चाटिये, कुछ भी करिये, लेकिन किसी दूसरे की धार्मिक भावना को ठेस पंहुचाने का खतरनाक खेल मत खेलिये.

इसे भी पढ़ें: VIDEO: स्मृति ईरानी के लिए रोड शो करने अमेठी पहुंचे अमित शाह, कमल-ध्वज से घिरे भगवा रथ से ऐसे किया जन-संपर्क

आपने तो मंत्री पद के चक्कर…

बाबूलाल ने फिर कहा कि इरफान अंसारी जी, भगवान राम आपको नकली नजर आते हैं और चोर उचक्कों में राम नजर आते हैं. पैसे के लालच में, आपके ही राजनीतिक सहयोगी के माध्यम से ‘भईया-भाभी’ ने दो कांग्रेस विधायकों के साथ आपको बंगाल में पकड़वाया. “दीदी” के जरिये उल्टा लटकवा कर पिटवाया, जेल भिजवाया और राज्य में कांग्रेस की लुटिया डूबोकर नाक कटवा दी. तब इनके प्रति आपका जो नजरिया था, अब भी वही है या कुर्सी की लालच में बदल गया? ताकि एक बार कुर्सी मिल जाये. शर्म करिए. आपने तो मंत्री पद के चक्कर और लालच में आत्मसम्मान को भी गिरवी रख दिया.

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

17 minutes ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

21 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

35 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

35 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

36 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

50 minutes ago