रोहित शर्मा (फोटो- स्क्रीनग्रैब)
Rohit Sharma Viral Video: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त हो गया है. हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इस बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. सालों बाद रोहित शर्मा टीम में बतौर खिलाड़ी खेल रहे थे. सीजन के बीच में खबर आई थी कि रोहित शर्मा का मुंबई के साथ आखिरी आईपीएल होगा, रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था. ऐसे में इस बार मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कैमरा को देखते ही कुछ ऐसा कर दिया है, जिसको देखकर हरकोई हैरान हो गया है.
रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वो कैमरामैन से रिक्वेस्ट करते हुए दिख रहे हैं. ये वीडियो मुंबई और लखनऊ के बीच खेले गए मैच से पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में रोहित शर्मा अपनी टीम के गेंदबाज धवल कुलकर्णी से बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. इस बातचीत के बीच अचानक से एक कैमरामैन दोनों को शूट करने के लिए आगे बढ़ता है. इसी दौरान रोहित शर्मा कैमरामैन से ऑडियो बंद करने के लिए कहते हैं.
बता दें कि इससे पहले जब रोहित शर्मा का वीडियो वायरल हुआ था तो उसमें उनकी आवाज साफ-साफ सुनाई दे रही थी. वीडियो के वायरल होते ही विवाद खड़ा हो गया था. ऐसे में पिछली गलती से सीख लेते हुए रोहित शर्मा ने कैमरामैन से कहते दिख रहे है कि, “ऑडियो बंद कर भाई, ऑडियो ने वाट लगा दी.”
ये भी पढ़ें- IPL 2024, RCB Vs CSK: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज शाम आंधी-पानी की संभावना, जानिये दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
-भारत एक्सप्रेस
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…