देश

क्या कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ? Congress विधायक विजय वडेट्टीवार ने पहलगाम हमले पर दिया विवादित बयान, शुरू हुआ सियासी बवाल

Vijay Wadettiwar Statement: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी घटना पर कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने भी आतंकवाद पर बेतुका बयान दिया है. यूपी, बिहार, हरियाणा समेत कई राज्यों के मासूम पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मारने के मामले में विजय वडेट्टीवार का कहना है कि ऐसी बातें गलत हैं. विजय वडेट्टीवार का कहना है कि आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारे.

कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार के बयान पर मचा सियासी बवाल

सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो आतंकी घटना हुई इसकी जिम्मेदारी तो सरकार को लेनी चाहिए. 26 पर्यटकों की जान गई. वहां पर सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं थी? आतंकी घुस कर पर्यटकों को मार देते हैं. इसे लेकर खुफिया विभाग क्या कर रहा था. यह सब सरकार की विफलता है. इन सब चीजों पर सरकार बात नहीं करती है. अगर उन्हें बात करनी है तो सिर्फ यह कि धर्म पूछकर आतंकियों ने पर्यटकों को मारा.

कांग्रेस नेता ने कहा कि आतंकियों के पास इतना समय कहां होता है कि वह मारने वाले के कान में जाकर पूछे कि तुम हिन्दू हो या फिर मुसलमान. इस पूरे मामले में कई बातें हैं, लोग अलग-अलग बातें बता रहे हैं. भिन्न-भिन्न प्रकार की बातें हो रही हैं. आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता है. आतंकियों ने देश पर हमला किया है और इसलिए उन्हें पकड़कर कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए. पूरे देश की आज यही भावना है. लेकिन, तरह-तरह की बातें कर मूल मुद्दों से भटकाना गलत है.

पाकिस्तान और इस्लामी आतंक को क्लीन चिट देने की कोशिश: पूनावाला

कर्नाटक के मंत्री ठिम्मापुर के बाद अब कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार के विवादित बयान पर शहजाद पूनावाला ने जवाब दिया है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि हर बार जब पाकिस्तान कोई आतंकी हमला करता है, तो कांग्रेस नेताओं के बीच पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की प्रतियोगिता होती है.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर वडेट्टीवार ने कहा, “सरकार को इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.” उन्होंने आगे कहा, “सरकार कह रही है कि आतंकियों ने लोगों की हत्या से पहले उनका धर्म पूछा. आतंकवादियों के पास क्या इतना वक्त होता है?”

उनके इस बयान को आतंकी हमले को हल्का दिखाने की कोशिश माना जा रहा है. लोग इसे सुनियोजित प्रयास बता रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह एक ‘सोचा-समझा प्रयोग’ है, ताकि आतंकियों को क्लीन चिट दी जा सके और पीड़ितों का अपमान किया जा सके. यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी मणि शंकर अय्यर, तारिक कर्रा, ठिम्मापुर और रॉबर्ट वाड्रा जैसे कांग्रेस नेताओं ने भी ऐसे बयान दिए हैं. अब इस सूची में विजय वडेट्टीवार का नाम भी जुड़ गया है.

पहलगाम में हुई आतंकी घटना

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना में 26 लोगों को आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया था. उनके परिजनों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वह मंजर कैसा था, जब आतंकवादियों की ओर से गोलियां बरसाई जा रही थी.

इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों ने मीडिया के सामने दावा किया है कि आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर इस नरसंहार को अंजाम दिया. आतंकियों ने मारने से पहले धर्म पूछा. शक होने पर कलमा पढ़ने को कहा. जब आतंकियों ने यह सुनिश्चित किया कि पर्यटक हिन्दू हैं तो गोली चलाकर मार डाला. साथ ही आतंकियों ने यह भी कहा कि यह संदेश देश के पीएम मोदी को दे देना.

ये भी पढ़ें: बड़े एक्शन की तैयारी में मोदी सरकार? आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद पीएम मोदी से मिलने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago