देश

‘जिसकी भगवान राम में आस्था नहीं, वही भगवान राम और राम मंदिर पर सवाल उठाएगा’…राहुल गांधी के बयान पर भड़के आचार्य प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. भगवान राम को काल्पनिक पात्र बताने वाले उनके बयान ने एक बार फिर बवाल मचा दिया है. अमेरिका दौरे के दौरान ब्राउन यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि सभी पौराणिक पात्र हैं. भगवान राम भी उसी प्रकार के थे, वे क्षमाशील थे और दयालु थे.

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा. बीजेपी नेता शहजाद पुनावाला ने कहा कि भगवान राम के वजुद पर संदेह करने के लिए देश राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगा. इसके बाद कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी राहुल गांधी के बयान की आलोचना की है.

भगवान राम को वही मानता है जिसकी आस्था है

राहुल गांधी द्वारा भगवान राम को पौराणिक चरित्र बताए जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “भगवान राम को भगवान वही व्यक्ति मानता है जिसकी आस्था भगवान में है. जिस व्यक्ति की भगवान राम में आस्था नहीं है, वही भगवान राम और राम मंदिर पर सवाल उठाएगा. यह कोई नई बात नहीं है.” उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी को लगता है कि जाति जनगणना कराकर उन्हें सत्ता मिल जाएगी. राहुल गांधी को लगता था कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर और उसका सबूत मांगकर उन्हें सत्ता मिल जाएगी…देश की जनता बहुत जागरूक है.”

इसके अलावा BJP प्रवक्ता सीआर केसवन ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी की टिप्पणी का एक क्लिप शेयर किया और लिखा कि राहुल गांधी की कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 2007 में सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था जिसमें कहा गया था कि भगवान राम का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

3 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

21 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

22 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

33 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

49 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

1 hour ago