देश

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की MP MLA कोर्ट से जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट की लेंगे शरण

जीतेन्द्र सैनी- रिपोर्टर, सीतापुर


कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका बुधवार (5 फरवरी) को  इलाहाबाद हाईकोर्ट से खारिज हो गई. कांग्रेस के सांसद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उसके विरोध में जिले में काफी हंगामा भी हुआ था.

यूपी के सीतापुर में यौन शोषण मामले के आरोपी सांसद राकेश राठौर को पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस ने सांसद को गिरफ्तार करने के बाद उनका मेडिकल कराया और न्यायालय में पेश किया. न्यायालय ने सांसद राकेश राठौर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.पुलिस ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सांसद राकेश राठौर को जेल भेज दिया.

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सांसद राकेश राठौर पहली बार गुरुवार को मीडिया के सामने आए थे. वह अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे, इसी दौरान कोतवाली नगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया

कांग्रेस सांसद पर लगा यौन शोषण का आरोप

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर एक महिला नेता ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था और पुलिस को इलेक्ट्रानिक साक्ष्य दिया था.पुलिस ने महिला की तहरीर पर 17 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद से सांसद राकेश राठौर फरार चल रहे थे. इस मामले में उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया.

जमानत याचिका खारिज होने के बाद सांसद ने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया और मीडिया के सामने अपना पक्ष रखने के लिए प्रेसवार्ता का आयोजन किया. यह मामला सीतापुर में काफी चर्चित रहा है और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर काफी गहमागहमी रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

8 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago