महाकुंभ 2025

महाकुंभ में वीआईपी बाबाओं की एंट्री: किसी ने करोड़ों की ऑडी से ली एंट्री तो कोई ट्रैक्टर पर सवार होकर आया संगम

महाकुंभ में हर बार आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलता है. लेकिन इस बार भक्ति के साथ-साथ बाबाओं की लग्जरी गाड़ियां चर्चा में हैं. कई साधु-संत महाकुंभ में महंगी और लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे, जिनकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे. किसी ने करोड़ों की ऑडी से एंट्री ली तो कोई करोड़ों के ट्रैक्टर पर सवार होकर आया. एक बाबा तो ऐसी कार में पहुंचे, जिसे खरीदने का सपना बड़े-बड़े बिजनेसमैन भी देखते होंगे. आइए जानते हैं इन पांच वीआईपी बाबाओं और उनकी गाड़ियों के बारे में.

जगतगुरु रामभद्राचार्य

जगतगुरु रामभद्राचार्य हमेशा अपनी भव्यता के लिए जाने जाते हैं. अंबानी के बेटे की शादी में उन्होंने प्राइवेट जेट से एंट्री ली थी, वहीं महाकुंभ मेले में वह भगवा रंग की लग्जरी ऑडी कार से पहुंचे. उनकी यह शानदार एंट्री लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई. रामभद्राचार्य नेत्रहीन हैं, लेकिन फिर भी उनकी चमत्कारी शक्तियों की कई कहानियां प्रचलित हैं.

रमता जोगी बाबा

रमता जोगी नाम के बाबा किसी कार से नहीं, बल्कि अपने लग्जरी ट्रैक्टर से कुंभ पहुंचे. इस ट्रैक्टर की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है. इसमें हवाई जहाज के टायर लगे हैं और बाबा ने इसे ‘अर्जुन रथ’ नाम दिया है. बाबा की संपत्ति करोड़ों में बताई जाती है और उनकी इस शाही सवारी ने मेले में लोगों को हैरान कर दिया.

टार्जन बाबा

इंदौर के रहने वाले टार्जन बाबा अपनी तीस साल पुरानी एम्बेसडर कार में महाकुंभ पहुंचे. उनकी यह गाड़ी मेले का आकर्षण बनी हुई है. खास बात यह है कि यह गाड़ी RTO ने उन्हें गिफ्ट की थी. बाबा का दावा है कि वह इस गाड़ी से पूरे देश का भ्रमण कर चुके हैं और आज भी इसे ही इस्तेमाल करते हैं. विदेशी पर्यटक भी इस अनोखी कार को देखकर हैरान हैं.

थार वाले बाबा

थार वाले बाबा अपनी महंगी गाड़ियों और शाही लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं. कुंभ में वह थार और कई लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे. वह इतने अमीर हैं कि लाखों रुपए का चश्मा पहनते हैं और उनकी गाड़ियों की संख्या देखकर लोग दंग रह गए. उनकी अमीरी के चर्चे महाकुंभ में जमकर हो रहे हैं.

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती

स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाकुंभ में करोड़ों की रोल्स रॉयस लेकर पहुंचे. यह शानदार कार करीब 4 से 5 करोड़ रुपए की बताई जा रही है. इसे पूरी तरह से फूलों से सजाया गया है, और इसे देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. उनकी यह गाड़ी इतनी आलीशान है कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इसे खरीदने का सपना देखते हैं.


ये भी पढ़ें- PryagRaj: महाकुंभ में फिर छाई PM मोदी और CM योगी की जोड़ी, जनता में जोश हाई; दोनों ने किया श्रद्धालुओं का अभिवादन


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

7 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

54 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

2 hours ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago