Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्‍तान को परेशान करने वाली तस्‍वीर सामने आई.. PM मोदी की रक्षा मंत्री, CDS और तीनों सेनाप्रमुखों के साथ मीटिंग

National Security News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने आज रक्षा मंत्री, NSA, CDS और सेनाध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर अहम बैठक की अध्यक्षता की.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi chairs Defence Meeting: जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के 8वें दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उच्च स्तरीय बैठक की. यह बैठक शाम को दिल्‍ली में हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA), चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हुए.

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति की समग्र समीक्षा की गई और आतंकवाद के खिलाफ रणनीतिक कदमों पर चर्चा हुई. इस बैठक का उद्देश्य हालिया सुरक्षा उल्लंघन की गहन जांच करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाना था.

सूत्रों के अनुसार, सरकार इस हमले को बहुत गंभीरता से ले रही है और सुरक्षा एजेंसियों को चौकस रहने का निर्देश दिया गया है. संभावना है कि सुरक्षा ढांचे में कुछ अहम बदलाव किए जा सकते हैं.

यह भी पढ़िए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अप्रैल 2025 को करेंगे सुरक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था और शासन से जुड़ी चार उच्चस्तरीय कैबिनेट बैठकों की अध्यक्षता



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read