Chhattisgarh Election 2023: :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 53 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है. 90 सीटों वाली विधानसभा के चुनावों के लिए अब तक 83 प्रत्याशियों का ऐलान हो चुका है औऱ केवल 7 नाम ही बचे हैं. इस बार कांग्रेस पार्टी ने विधायक विकास उपाध्याय को रायपुर शहर पश्चिम से उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा रायरपुर ग्रामीण से पंकज शर्मा और महंत राम सुंदर दास को रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी बनाया गया है.
बता दें कि कांग्रेस की दूसरी लिस्ट को लेकर काफी माथापच्ची हुई थी. इसके बावजूद अभी तक 90 में से केवल 83 नाम ही फाइनल हो पाए हैं. अभी कांग्रेस के 7 नामों पर पार्टी आलाकमान ने मुहर नहीं लगाई है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अभी अंतिम 7 नामों को घोषित करने पार्टी कितना समय लेगी.
यह भी पढ़ें-जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने की गाजा के अस्पताल पर हमले की निंदा, कहा- इजरायल ने 1 हजार निर्दोषों की जानें ली
गौरतलब है कि कांग्रेस की नई लिस्ट में पार्टी ने भिलाई अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को वैशाली नगर से उम्मीदवार बनाया है. इस सीट को लेकर पूर्व अध्यक्ष तुलसी साहू भी तगड़े दावेदार थे लेकिन उनका पत्ता मुकेश चंद्राकर ने काट दिया है.ॉ
यह भी पढ़ें-फिलिस्तीन के ‘हमदर्द’ बने शरद पवार पर पीयूष गोयल का पलटवार, बोले- सड़ी हुई मानसिकता को रोकना होगा
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिहाज से राज्य के दुर्ग शहर की बात करें तो यहां से अरुण वोरा, मनेदगढ़ से रमेश सिंह, भरतपुर सोनहत से गुलाब सिंह कमरों, प्रेम नगर से साइन सिंह, भटगांव से प्रेमनाथ राजवाड़े, प्रतापपुर सेंट से राजकुमारी मरावीस एवं रामानुजगंज से डॉक्टर अजय तिर्की को उम्मीदवार बनाया गया है. ये सभी कांग्रेस के अपने इलाकों के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…