कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Rahul Gandhi: महाअधिवेशन कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “मैं 1977 में 6 साल का था. मुझे चुनाव के बारे में नहीं पता था. मैंने मां से पूछा कि क्या हुआ? मां ने कहा कि हम घर छोड़ रहे. तब तक मुझे लगता था कि वह हमारा घर है. मैं इस बात पर हैरान था. 52 साल हो गए, मेरे पास घर नहीं है.”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “मैंने संसद में एक उद्योगपति पर आक्रमण किया. मैंने सिर्फ एक सवाल पूछा कि मोदी जी आपका अडानी जी से रिश्ता क्या है? पूरी भाजपा सरकार अडानी जी की रक्षा करने लग गई. वे कहते हैं कि जो अडानी जी पर आक्रमण करता वह देशद्रोही है. अडानी जी और मोदी जी एक हैं.”
विदेश मंत्री जय शंकर के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “एक मंत्री ने इंटरव्यू में कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था भारत से बड़ी है तो हम उनसे कैसे लड़ें? जब अंग्रेज हम पर राज करते थे तो क्या उनकी अर्थव्यवस्था हमसे छोटी थी? यानी जो आपसे ताकतवर है उनसे लड़ें ही मत. इसको कायरता कहते हैं.”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि “सावरकर की विचारधारा है अगर जो आपके सामने आपसे ताकतवर, मजबूत है उसके सामने सर झुका दो. हिंदुस्तान के मंत्री चीन से कह रहा है कि आपकी अर्थव्यवस्था हमसे बड़ी है इसलिए हम आपके सामने नहीं खड़े हो सकते. इसको देश भक्ति कहते हैं क्या? यह कौन सी देश भक्ति है?”
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि “यह अच्छा है कि पार्टी नए संकल्प लेकर आई, लेकिन इन्हें धरातल पर लागू करना भी जरूरी है. प्रियंका गांधी ने रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया.”
ये भी पढ़ें: क्या सोनिया गांधी ने सक्रिय राजनीति से ले लिया संन्यास? अधिवेशन में दिया बड़ा बयान
रायपुर में पार्टी के 85वें पूर्ण सत्र में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि “चुनाव के दौरान ऐसे मुद्दे उठाए जाते हैं जिससे जनता को कोई मतलब नहीं होता है. रोजगार, युवा, महंगाई आदि मुद्दों पर चुनाव लड़े जाने चाहिए. किस प्रकार से विकास होगा, ये हमारी राजनीति होनी चाहिए.”
-भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…