Bihar Election 2025: कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं.
बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि बिहार चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है.
बिहार कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि कैंपेनर की लिस्ट में केसी. वेणुगोपाल, सुखविंदर सिंह सुखु, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरु, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, डॉ. मोहम्मद जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, अलका लंबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद ख़ान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवानी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब, और सुबोध कांत सहाय को शामिल किया गया है.
इससे पहले गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी. इस सूची में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, और शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं. इसके अलावा, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के नाम भी शामिल हैं.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बिहार चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.
भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भोजपुरी एक्टर के भी नाम हैं, जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: जदयू का चुनावी आगाज! सीएम नीतीश कुमार 21 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर के दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों से भरेंगे हुंकार
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…